Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर में आंधी पानी और बरसात , छत से पानी टंकी उडी, केदारनाथ रोड में पानी पानी

Muzaffarpur 13 June : मॉनसून के पहले मुजफ्फरपुर में आंधी पानी और बरसात के बाद मौसम तो सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली पर कुछ देर की बारिश में मुजफ्फरपुर शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मुजफ्फरपुर में आए आंधी पानी से मुजफ्फर राहुल नगर में छत से पानी की टंकी उड़ गई. सिकंदरपुर इलाके में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया.

मौसम विभाग पटना के अनुसार 2 से 3 दिन में बिहार में मानसून प्रवेश कर जाएगी. कल सवेरे आई आंधी और बरसात के बाद मुजफ्फरपुर के राहुल नगर के रामू चौधरी के घर की प्लास्टिक की पानी टंकी उड़कर सड़क पर गिर गई. पानी टंकी गिरने से तेज आवाज हुई तो लोगों ने बाहर देखा सड़क पर गिरी पड़ी है.

Advertisements

कई इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली बाधित रही. हल्की फुहार वाली बरसात के बाद मुजफ्फरपुर के मोतीझील और केदारनाथ रोड में लबालब पानी भर गया. वैसे कल्याणी और केदारनाथ रोड में पानी नालों के निर्माण के कारण हुआ है.
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में चारों तरफ नालों का निर्माण हो रहा है जिसके लिए पानी के प्रवाह को रोका जा रहा है. कल्याणी कल्वर्ट बनने के बाद अब हरिसभा की तरफ जाने वाला रास्ता में भी कल्वर्ट बनाया जा रहा है जिसकी वजह से पानी को रोका गया है. जिस कारण केदारनाथ रोड में पानी भर गया है.


पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर की जनता बेतरतीब स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर काफी परेशानी चल रही है. स्मार्ट सिटी न जाने कब बनेगा परअभी मुजफ्फरपुर की जनता काफी परेशानी में है.भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है रोजमर्रा की दिनचर्या पूरा करने में.

#MuzaffarurNews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.