Stories
Advertisements

सुशांत सिंह की मौत के दो साल हो गए पर अभी तक खुलासा नहीं हो पाया कि मौत या आत्महत्या.

Mumbai 14 June : सुशांत सिंह की मौत के दो साल हो गए पर अभी तक खुलासा नहीं हो पाया कि मौत या आत्महत्या. सुशांत सिंह के वकील विकास सिंह ने एक दैनिक समाचार को बताया कि एम्स में सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने सुशांत सिंह की मौत को सुसाइड बताया है. उन्होंने मुझे मौखिक रूप से कहा था कि सुशांत के गले में जो निशान है वह गला दाबने का निशान है फांसी के फंदे का नहीं .

All Images from Twitter

सुशांत सिंह के वकील का कहना है कि जहां सुशांत सुशांत लटका मिला . उसकी बॉडी पलंग से सट रही थी तो ऐसे में कैसे मर सकता है एक लंबा व्यक्ति. सुशांत सिंह की मौत की जांच सीबीआई कर रही हैं. अगस्त 2020 को सुशांत सिंह की मौत के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था.

Advertisements
Paying tribute to Sushant Singh

2 साल पहले आज ही के दिन 14 जून को 9:30 बजे जब कुक नीरज ने प्रशांत के रूम में केला नारियल पानी और जूस ले अंदर गए और वापस आकर उन्होंने बताया था कि सिर्फ नारियल पानी और चूस लिया. 10:30 बजे दोबारा लंच के मेनू पूछने के लिए दरवाजा केशव जो साथ में रहते थे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और कोई रिस्पांस नहीं मिला. लौटकर यह बातें थी केशव को कहा, सर दरवाजा नहीं खोल रहे.

Sushant with his father

14 जून को सुशांत के अलावा चार लोग सिद्धार्थ पठानी क्रिएटिव मैनेजर, नीरज खाना बनाने वाले, केशव हाउस स्टाफ मेंबर और दीपेश सावंत डोमेस्टिक हेल्प घर पर थे. काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला तो दीपेश ने बात सिद्धार्थ को बताई सिद्धार्थ ने सुशांत की बहन मीतू को कॉल किया. मीतू ने कहा कि दरवाजा खोलो मैं आ रहा हूं.

इसी बीच चाभी बनाने वालों को फोन किया जो 1:30 बजे आए और काफी कोशिश करने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल पाए तो उन्हें तोड़ने को कहा गया और अगले 10 मिनट में दरवाजा टूटा, ₹2000 दिए और चाभी बनाने वाला चला गया.

सभी ने दरवाजा खुला एसी ऑन था. रूम में अंधेरा था और सुशांत का सर खिड़की की तरफ था गहरे हरे रंग का फंदा लगा था. यह सब देखकर सभी डर गए. मीतू को फोन ये बातें बताई गई.सुशांत को दुपट्टे को काटकर बेड पर लिटाया गया.
एक समाचार पत्र को ताला तोड़ने वाले ने बताया कि कम्पूटराइजड लोक था. मैंने चाकू हथौड़े के जरिए खोलने की कोशिश की.


इन सब के बाद 2:30 से 3:00 के बीच मुंबई पुलिस पहुंची फिर आगे की कार्रवाई हुई और रात 11:30 बजे सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया. इस रिपोर्ट में बताया गया कि 10 से 12 घंटे पहले इनकी मौत हुई है. अगले दिन सुशांत के बहनोई आईपीएस अधिकारी ने हत्या और साजिश की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की.

Twitter image

इसी सिलसिले में 17 जून 2020 को बिहार के मुजफ्फरपुर में सलमान खान करण जौहर संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ सुशांत के सुसाइड कनेक्शन में केस दर्ज कराए गए थे.

सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ भी की है. 28 जुलाई को सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई धोखाधड़ी और पैसों हेरफेर तथा सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

Twitter image of the Sushant Death Day

जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार की आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई बीएमसी ने कोरोना के कारण को एक गेस्ट हाउस में बंद कर दिया. इस वजह से जांच संदेह के घेरे में आ गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के बाद केंद्र ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा. 19 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आर्डर दिया. कोर्ट ने कहा पटना में रजिस्टर्ड f.i.r. वैद्य है.

अगस्त और सितंबर में सीबीआई ने रिया और उसके परिवार वालों से पूछताछ की. 7 सितंबर को रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज कराया .इस मामले में 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को एसीबी ने आरेस्ट किया 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद रिया को भायखला जेल से 7 अक्टूबर को रिहा किया गया.

सुशांत सिंह की मौत के बाद कई लोगों के नाम चर्चा में आए हैं. जिसमें के के सिंह उनके पिता हैं, समीर वानखेड़े रीजनल अधिकारी एनसीबी, विकाश सिंह, सुशांत के परिवार के वकील , डॉक्टर सुधीर गुप्ता जो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बनाए गए एम्स चैनल के हेड है.

सुशांत सिंह के केस में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है ना कोई केस फाइल हुई है.सुशांत के मामले में जितने भी गिरफ्तारियां हुई है वह ड्रग्स केस में हुई है.इस मामले में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में एक आरटीआई एप्लीकेशन दाखिल की थी जिसे सीबीआई ने जानकारी देने से मना कर दिया.

सुशांत सिंह राजपूत के पुण्यतिथि पर शोक शभायें आयोजित की गई.

आज ही के दिन 14 जून को 2020 को को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत सिंह राजपूत.

#Sushantsinghrajput #sushantsinghdeath #sushantsingh

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.