www.goltoo.in

Muzaffarpur Smart City : मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी निर्माण के कारण इस वर्ष बरसात में उल्टी गंगा बहेगी

June 16, 2022 | by Goltoo

IMG-20220616-WA0043

मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी निर्माण के कारण इस वर्ष बरसात में उल्टी गंगा बहेगी बारिश की स्थिति में गंडक नदी का पानी कहीं शहर में न प्रवेश कर जाए

Muzaffarpur 16 June : मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी निर्माण के कारण इस वर्ष बरसात में उल्टी गंगा बहेगी. इस वर्ष जहां बरसात के पानी नहीं लगते थे वहां भी पानी लगने की आशंका बन गई है. इसका कारण है बेतरतीब निर्माण नालों के अलग-अलग टुकड़ों में बनने के कारण उनका जुड़ाव संभव नहीं हो सकता है और उसकी लेवल की भी गुणवत्ता शक के घेरे में है.

कचरा के कारण भी नालों का जाम होता है. नालों की सफाई अभी तक हो नहीं पाई है और आधे अधूरे बने नालों के कारण इस वर्ष उल्टी गंगा बहना निश्चित है. मुजफ्फरपुर शहर में. बारिश की स्थिति में गंडक नदी का पानी कहीं शहर में न प्रवेश कर जाए. स्टेशन रोड नालों का निर्माण हो रहा है और पानी है. थोड़ी बरसात के बाद ही बरसात के पानी लग जाते हैं इसका जुड़ाव कटही पूल नाले से नहीं है.

फरदो नाली की सफाई भी की जा रही है जिसके कारण पांडे गली और मोती झील में हैं अक्सर पानी लगा रहता है. सद्पुरा रेलवे गुमटी के समीप जलकुंभी और नालों के जाम रहने के कारण पानी का निकासी संभव नहीं हो पा रहा है. इस वर्ष अघोरिया चौक से शेरपुर और मिठनपुरा चौक की तरफ पानी लगने की आशंका बनी रहेगी. आमगोला ओरियंट क्लब में तो पहले ही पानी लगा करता है. जकारिया कॉलोनी इलाकों में भी बरसाते पानी लगने की आशंका रहेगी. शेरपुर से भी जल की निकासी नहीं होने से अतरदह इलाके में पानी फैला रहा है.

नालों का निर्माण अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है उनका जुड़ाव दूसरे बड़े नाले से नहीं हो सका है. इस वजह से इस वर्ष मुजफ्फरपुर में पहले सही मुजफ्फरपुर में बरसात का पानी लगता है. बरसात के पानी व्यावसायिक इलाकों में लगते हैं. नगर निगम सुविधा देने के नाम पर सिफर है पर टैक्स लेने में सबसे आगे है. चेतावनी और नोटिस देने में सबसे आगे है पर सुविधा देने में सबसे पीछे नजर आ रही है.

कुछ दिन पहले भी स्टेशन रोड में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक मजदूर की भी मौत सिकंदरपुर में बेतरतीब नाला निर्माण से हो गई थी. बरसात में इस बार आशंका है बरसात में होने वाले जलजमाव से लोग आशंकित और सहमे हुए हैं. क्योंकि इतने समय ,पैसों को खर्च और परेशानी झेलने के बाद भी पानी लगे तो सवाल तो उठेगा ?

RELATED POSTS

View all

view all