www.goltoo.in

Agnipath Protest : बिहार में अग्निपथ विरोध की आड़ में रेल सम्पत्तियों को बड़ा नुकसान, गहरी साजिश की आशंका

June 17, 2022 | by Goltoo

IMG-20220617-WA0058

Patna 17 June : बिहार के हर कोने में आज तीसरे दिन भी अग्निपथ योजना के विरोध में रेल संपत्ति और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. आधे दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है. वीडियो और तस्वीरें देखिये किस तरह से पूरे बिहार में बवाल मचाया है आतंकियों ने.

So Many Video makers

अग्निपथ योजना के विरोध के आड़ में असामाजिक तत्वों ने समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति 12566 को भोला टॉकीज के समीप आग के हवाले कर दिया गया. सुपौल में भी रेलवे इंजन में आग लगा दी गई और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. बेतिया स्टेशन पर बुकिंग काउंटर और स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचाया गया है.

बिहार के 20 से भी ज्यादा जिलों में अग्निपथ विरोध के आड़ में रेल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है. आरा के कुलहरिया स्टेशन पर अग्निपथ के विरोध में सासाराम पैसेंजर को भी जला दिया गया है . लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया. आतंकियों ने पलामू और डाल्टनगंज में भी अग्निपथ के विरोध में उग्र प्रदर्शन जारी हैं.

RELATED POSTS

View all

view all