Bihar News
Advertisements

Patna 21 March : बिहार में एक बार फिर से मिटटी से सोने निकलने लगे हैं. रामायण की कहानी तो हम सब जानते हैं कि सीता का जन्म कैसे हुआ था.अब बिहार के इस जिले में खेतों से निकलने लगे हैं. बिहार के बक्सर में सोनबरसा के गिरधर बरार गांव में सोने के सिक्के मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है. गिरधर बरार गांव के एक किसान हरिहर साह के खेत में सोने के सिक्के मिले. सोने के सिक्के मिलने की खबर मिलते ही सभी अपनी कुदाल लेकर अपनी-अपनी खेतों की ओर दौड़ पड़े.

Symbolic Image

जिज्ञासा का विषय है बक्सर के वासियों के लिए कि सोने के सिक्के मिलने लगे हैं खेतों से. बक्सर के किसान आलू के खेत में काम करने के लिए गए थे खेतों में कुदाल चलाते समय उन्हें चमकती चीज देखी जिसे उठाकर देखने से सोने जैसा एहसास हुआ तो फिर खुदाई आरंभ की, इसके बाद एक-एक कर तीन सोने के सिक्के मिले. सोने के सिक्के को लेकर किसी ग्रामीण ने एक दुकानदार को इसे ₹28 हजार में बेच भी दिया. इस खबर के बाद एक अन्य किसान ने भी अपनी खेत की खुदाई शुरू कर दी है उन्हें भी एक सिक्का मिल गया. वैसे कुछ सोनबरसा गांव की पुलिस ने तीन सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सोनबरसा ओपी प्रभारी ने सक्कों को जब्त कर लिया है. इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है.

Rozgar(Naukri) Paana ab hua Aasaan! Wo bhi bilkul free. Download kre rozgarkhoj Apps.

#BiharNews #hindinews #Buxarnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.