Muzaffarpur News

Agnipath : मुजफ्फरपुर में बंद का असर नहीं, प्रसाशन सतर्क, साधन जाँच अभियान

Advertisements

Muzaffarpur 19 June : अग्नीपथ भर्ती योजना के विरोध के चौथे दिन भी छिटपुट घटनाओं को लेकर घटनाएं हुई मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी जयंतकांत, मुजफ्फरपुर में लगातार निगरानी रखकर पेट्रोलिंग कर रहे थे. कई छात्रावासों में भी छापा मारकर अराजक तत्वों की तलाशी ली गई.

कल मुजफ्फरपुर में भी अंतिम समय में इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया गया और 144 लगा दी गई देर रात. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बंद के आह्वान के बाद भी शहर या गांव में कहीं भी जाम नहीं देखने को मिला. लोगो ने ज्यादातर दुकानें बाजार बंद रखी थी. लोग सड़कों पर नहीं नजर आ रहे थे. इंटरनेट की सेवा भी बंद कर दी गई थी. ऐसा पहली बार हुआ है मुजफ्फरपुर में जब इंटरनेट की सेवा बंद की गई है.

Muzaffarpur DM SSP Patrolling City Condition

मुजफ्फरपुर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती थी. धारा 144 लगाई गई थी जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल है और वे लोग खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. कल शाम से ही लगातार जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसपी जयंत कांत से शहर की निगरानी कर रहे थे.


गौरतलब है कि 14 जून को अग्निपथ भर्ती स्कीम आने के अगले ही दिन 15 जून से विरोध प्रदर्शन पूरे बिहार में शुरू हो गया. जिसकी लहर देशभर में कई राज्यों में फैल गई है. आज चौथे दिन प्रशासन के चौकन्ना रहने से कम घटनाएं हुई, पर घटनाएं हुई है पटना में जहानाबाद में तरेगना स्टेशन को जलाने की कोशिश की गई जहां पुलिस फायरिंग भी की गई है जवाब में पुलिस ने भी 100 राउंड फायरिंग की.

#Agnipath #Biharnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.