National News
Advertisements

New Delhi 21 june : झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की घोषणा की.


कुछ घंटे पहले ही विपक्ष ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी जिसमें पूर्व विदेश और वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया था. इसके कुछ घंटे बाद ही एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की. झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है .

Draupadi Murmu, former Governor of Jharkhand, NDA candidate for Presidential election

भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की . 1958 में जन्मी द्रौपदी मुर्मू ने अपनी राजनीति के जीवन एक पार्षद के रूप में शुरुआत शुरू की थी. 2000 और 2004 में उड़ीसा के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक की थी. 2015 में झारखंड राज्य का राज्यपाल बनाया गया.

Advertisements

Jharkhand 10th Toppers

झारखंड में पहली महिला राज्यपाल थी. महिला राज्यपाल होने के साथ-साथ पहली महिला आदिवासी नेता भी थी. निर्वाचन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी.

#PresidentofIndia #PresidentElection

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.