www.goltoo.in

Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर पटना गुवाहाटी स्पाइस जेट यात्रियों को झेलनी पड़ी 30 घंटे

June 27, 2022 | by Goltoo

sp

Patna 27 June : पटना एयरपोर्ट पर गुवाहाटी जाने वाली विमान जो रनवे से वापस से कर ली गई थी तकनीकी खराबी के कारण,स्पाइसजेट की SG-3724 फ्लाइट शनिवार को रद्द कर दी गई थी. उस विमान के यात्रियों को रविवार को दोपहर अलग-अलग विमानों से गुवाहाटी और अमृतसर भेजा गया. यदि आप विमान यात्रा करने करते हैं तो इन परेशानियों के लिए तैयार रहना चाहिए.


गौरतलब है कि शनिवार को स्पाइसजेट की विमान रनवे पर खड़ी थी, विमान के मुख्य दरवाजे पर एक वार्निंग लाइट के ऑन हो जाने पर विमान को टेक ऑफ करने से ठीक पहले , विमान को वापस बुला लिया गया. 1 सप्ताह के अंदर यह स्पाइसजेट की दूसरी विमान है जिसमें तकनीकी खराबी आई है. इसके पहले भी पिछले शनिवार को 19 जून को बर्ड हिट का मामला देखा गया था. पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट टेक ऑफ के 10 मिनट के बाद पक्षी से टकराने के कारण एक इंजन में आग लग गई थी उसे वापस इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, एक इंजन के सहारे.बाल बाल बचे थे सभी यात्री.

Emergency Landing of Spice Jet with one engine on Fire at Patna Airport

जैसा कि हम सभी जानते हैं 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली के लिए टेक ऑफ करने के कुछ मिनटों में पक्षी से टकराने के बाद एक इंजन में आग लग गई थी. फिर उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी जिसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थी सोशल मीडिया. सबसे पहले फुलवारी शरीफ के लोगों ने विमान में आग को नीचे से देखा था. उसके बाद किसी यात्री ने इंजन में आग की शिकायत की एयर होस्टेस को.


30 से 32 घंटे तक के स्पाइसजेट विमान यात्रियों को पटना में परेशानी झेलनी पड़ी. विमान के स्लॉट खाली नहीं रहने के कारण इस विमान को रवाना नहीं किया गया, इस विमान को दोबारा नहीं भेजा जा सका. पटना से गुवाहाटी की फ्लाइट 3.15 PMपर गुवाहाटी के लिए टेक ऑफ करने के लिए तैयार थी कि मुख्य दरवाजे से ऑक्सीजन के लीक होने से अलार्म बज उठा जिसकी वजह से उसे टेक ऑफ नहीं करने दिया गया.

विमान की तकनीकी खराबी तो दूर हो गई है पर इन परेशानियों को लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया . पटना में विमान यात्रियों की परेशानियां बढ़ने लगी है जैसे जैसे एयरपोर्ट का विस्तार हो रहरा है. ट्रैफिक ज्यादा है पर रख रखाव पर ध्यान नहीं है.

#Patnaairport #Spicejet

RELATED POSTS

View all

view all