www.goltoo.in

Bihar Football Association : : बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव हाजीपुर में संपन्न

June 27, 2022 | by Goltoo

IMG-20220627-WA0035

Hajipur 27 June : बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव हाजीपुर में संपन्न हुआ. बिहार फुटबॉल संघ की आम सभा भी आयोजित की गई. इस मौके पर सभी जिलों के सचिव अध्यक्ष और पदाधिकारी के साथ-साथ है पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे. बिहार फुटबॉल संघ का चुनाव और बिहार ओलंपिक संघ पर्यवेक्षक पंकज कुमार और निर्वाचित पदाधिकारी सेवानिवृत्ति जिला और सत्र न्यायाधीश गंगा प्रसाद एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी विनय चंद्र झा की उपस्थिति में हुई.

Association General Meeting

Association General Meeting

बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसनजीत मेहता को चुना गया. आजीवन अध्यक्ष सभापति सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, खातिब अहमद, रविंद्र प्रसाद सिंह, डॉक्टर इनतेसरफुल हक़ को और एसोसिएट उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभाकर जयसवाल को बनाया गया. इम्तियाज हुसैन को सचिव, राजेंद्र प्रसाद यादव को सहायक सचिव, मनोज कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

15 सदस्य एग्जीक्यूटिव काउंसिल का भी चुनाव हुआ इसमें दिलीप यादव, मासूम रजा, हिना मोहम्मद, अजीत कुमार, अशफाक आलम, सुमन कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, शिव शंकर सिंह, राजीव रंजन, सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, जावेद अशरफ, राकेश प्रकाश सिंह. बिहार फुटबॉल संघ के सचिव ने सभी सदस्यों को धन्यवाद कहा. इस वर्ष बिहार राज्य का प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट महिला फुटबॉल प्रतियोगिता जोनल लेवल पर पटना में आयोजित होगा.

RELATED POSTS

View all

view all