Bihar News
Advertisements

Patna 29 June : बिहार के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट आसमानी आफत से दर्जनों मौत. बिहार में मानसून के आते-आते आसमानी आफत टूट पड़ी है. बिहार में कल हुई पहली बरसात और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई. बिहार के सारण में 5 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई. भोजपुर में 4 लोगों की मौत हुई है बिजली गिरने से. इसके अलावा बक्सर, नवादा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, मुजफ्फरपुर में भी बिजली गिरने की चपेट में आ गए लोग.

चम्पारण के मझौलिया, नौतन, छोड़ादानों, सुगौली आदि इलाकों में भी बिजली गिरने से मौत हुई है. पशुओं को चरा रहे लोगों की भी बिजली गिरने से मौत हो गई है साथ में पशुओं की. मॉनसून के बरसात को हल्के में ना लें और पक्के मकानों के नीचे रहे खेत खलिहान में जाने से बचे. खुले खेत और पेड़ों के नीचे गलती से भी शरणा न लें.


मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज बिहार के लगभग सभी जिलों में बरसात होगी. बिहार के लोगों को गर्मी के मौसम से तो छुटकारा मिला है पर आसमानी आफत से लोगों की जान चली जा रही है.

Advertisements

बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बक्सर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सिवान, भोजपुर, थाना औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इन सभी जिलों में भारी बारिश के साथ साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

#Biharweather #Weathernews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.