www.goltoo.in

Bettiah Firing बेतिया में अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में हड़कंप

October 13, 2022 | by Goltoo

chessjudicial-6

BEttiah 12 October बिहार के बेतिया में वार्ड सदस्य के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग से उस इलाके में हड़कंप मच गया. अंधाधुंध फायरिंग की सूचना मिलने पर पास के 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. बेतिया सदर पुलिस के मुकुल पांडे पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. छानबीन में जुट गई है बेतिया पुलिस. एक वार्ड सदस्य के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर ४ लोगों बुरी तरह से घायल कर दिया गया है.


आपको बता दें इस ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना अहीरौली गांव की है जो गोलाघाट डुमरी इलाके में आता है. अहिरौली गांव के राजा बाबू पटेल जो वार्ड सदस्य हैं के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसमें 4 लोगों को गोली लगी है. गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और ग्रामीणों ने मिलकर एक अपराधी को दबोच लिया.पकडे गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

#Bettiahnews #bettiah #biharnews

RELATED POSTS

View all

view all