www.goltoo.in

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर के सहायक उद्यान निदेशक के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

June 28, 2022 | by Goltoo

eou

Muzaffarpur 28 June : मुजफ्फरपुर के सहायक उद्यान निदेशक के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी. बिहार में शंभू प्रसाद के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है.

मुजफ्फरपुर में पदस्थापित सहायक उद्यान निदेशक के कार्यालय के साथ-साथ BMP6 मुजफ्फरपुर के किराए वाले आवास और पटना के पटेलनगर स्थित रोड नंबर 8 के मकान में भी छापेमारी की जा रही है. शंभू प्रसाद के गांव पटना के बेलछी फतेहपुर गांव में भी छापेमारी की जा रही है. शंभू प्रसाद पर आरोप है कि मुजफ्फरपुर में सहायक उद्यान निदेशक के पद पर रहते हुए पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की.

पटेलनगर स्थित रोड नंबर 8 के मकान में भी छापेमारी की जा रही

अपनी और परिजनों के नाम पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है. इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें 101% ज्यादा संपत्ति बताई गई थी आय से. बिहार में आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई जारी है.

कुछ दिनों पहले भी जितेंद्र कुमार के घर पर छापे में 6 करोड़ से भी ज्यादा कॅश के साथ-साथ अकूत संपति मिली थी. अभी भी छापेमारी जारी है और जांच के बाद ही पता चलेगा कितने संपतिया मिली.

#Muzaffarpurnews #Biharnews

RELATED POSTS

View all

view all