www.goltoo.in

Muzaffarpur News : भीषण गर्मी की मार कावड़ियों पर, क्या सावधानियां बरतें

July 12, 2022 | by Goltoo

DSCN4535

मानसून में देरी के कारण भीषण गर्मी झेल रहे आम जनता के साथ-साथ कांवरियों को पैदल चलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी.

Muzaffarpur 12 July : मौसम की मार आम जनता के साथ-साथ कावड़ियों पर भी पढ़ने जा रही है. मानसून में देरी के कारण भीषण गर्मी झेल रहे आम जनता के साथ-साथ कांवरियों को पैदल चलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी. सावन के महीने में जेठ आषाढ़ के धुप दिख रहे हैं. कांवड़ियों को अब ध्यान पूर्वक अपनी यात्रा करनी पड़ेगी.

Old Images for representation

तेज धूप में नहीं चलना होगा. सुबह या शाम या रात भर में ही कावड़ यात्रा करनी होगी इस गर्मी में. आम जनता के साथ-साथ कांवरियों को पानी पीते चलना होगा पानी की कमी शरीर में नहीं होनी चाहिए. साथ-साथ शरीर भी पूरी तरह से ढका होना चाहिए.

Old Images for representation

इसके साथ-साथ तो सर्दी गर्मी से भी बचना होगा अचानक गर्मी लगने से स्नान भी नहीं करना है. कुछ देर आराम के बाद ही स्नान करें. श्रावणी मेले में तले भुने सामग्री बहुत बिकते हैं और ऐसे सामानों को भी खाने से बचना होगा. श्रावणी मेले के समय 38 से 40 डिग्री का तापमान रहने की उम्मीद है.

Old Images for representation


पहली सोमवारी पर बाबा गरीब नाथ को जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को पहलेजा के लिए रवाना होंगे कांवरियां. बिहार में जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में भी परिवर्तन हुए हैं जिसके परिणाम से इस वर्ष इतनी गर्मी पद रही और बारिश भी रूठी है.

#Shrwanimela #Bolbam #babgaribnath

RELATED POSTS

View all

view all