www.goltoo.in

Muzaffarpur News : अभी-अभी बने अमर सिनेमा रोड को बैरिकेडिंग करने के लिए तोडा जा रहा है.

July 12, 2022 | by Goltoo

श्रावणी मेले को लेकर कई तैयारी चल रही है पर मेले की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं. अभी-अभी 4 दिन पहले बनी अमर सिनेमा रोड बैरिकेडिंग करने के लिए तोडा जा रहा है.

Muzaffarpur 12 July : श्रावणी मेले को लेकर कई तैयारी चल रही है पर मेले की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं. अभी-अभी 4 दिन पहले बनी अमर सिनेमा रोड बैरिकेडिंग करने के लिए तोडा जा रहा है. यह करना क्या उचित था.

कांवरियों के लिए सड़क बनी तो पहले से जानकारी थी कि बैरिकेडिंग करनी है तो इसके और उपाय हो सकते थे. जब छेद कर उसमें लोहे के बैरिकेडिंग या बल्लियां लगाने ही थे तो सड़क बनाते समय ही छेड़ बना दिए गए होते जिसमें बांस बल्ली लगाए जा सकते थे. सड़क बनने के बाद उसे तोड़ने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है और खर्चे भी उठाने पर रहे हैं. आम जनता को आने जाने में तो परेशानी हो रही है वह अलग.

कांवरियों के लिए बनाये गए सड़क को तोड़ा जा रहा है. 2 साल पहले जो सड़क तोड़े गए थे बैरिकेडिंग के लिए उनकी मरम्मत तो हुई नहीं है. सड़क तोड़ने के बाद क्या इसकी मरम्मत हो पाएगी. अमर सिनेमा रोड अभी 4 दिन पहले ही बने हैं. अमर सिनेमा रोड चौड़ाई भी कम है और चौड़ी सड़क बन सकती थी.

मेले के नाम पर क्या इस तरह से इतनी जल्दी सड़क बनाना जरुरी था. सड़कों की ऊंचाई भी बढ़ रही है और आरसीसी ढलाई कर बनाए जा रहे हैं जबकि कुछ दिन पहले एक निर्णय लिया गया था कि अब आरसीसी ढलाई से नहीं बनाई जाएगी.

Amar Cinema Road Muzaffarpur
श्रावणी मेले को लेकर जिला स्कूल परिसर में भी बांस बलिया गिरती नजर आ

श्रावणी मेले को लेकर जिला स्कूल परिसर में भी बांस बलिया गिरती नजर आई पर लगता नहीं कि समय पर सभी तैयार हो पाएंगे. क्योंकि एक 5 दिन बचे हैं और अभी बल्लियां गिर रही है. श्रावणी मेले को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा साथ 60 टॉयलेट और 35 स्नानागार बनाने थे साथ ही 45 नल जल की व्यवस्था भी करनी थी जो अभी तक तो संभव नहीं हो सका है.

Opposite Sanjivika Electronics amar-cinema-road-is-being-demolished-for-barricading


जिलाधिकारी ने श्रावणी मेले को plastic-free मेला घोषित किया है इसलिए किसी भी तरीके के प्लास्टिक के सामानों की बिक्री होगी ना इस्तेमाल होगा. श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर हरिसभा से आमगोला फ्लाईओवर को भी बंद कर दिया गया है मरम्मत के लिए. बिना बंद किए भी मरम्मत की जा सकती थी तो आम जनता को परेशानी कम होती.


एक बात तो समझ के परे है सड़क बना कर तोडना .

RELATED POSTS

View all

view all