Sports
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।

Muzaffarpur 14 July : उत्कर्ष के हरफनमौला प्रदर्शन से क्रिकेट एकेडमी जीता।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।

short news


आज पहले खेलते हुए पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 10 विकेट खोकर 75 रन बनाए जिसमें इंदल ने 11, आदित्य गुप्ता ने 24, भावेश ने 10 एवं आसिफ जावेद ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

Muzaffarpur Cricket News : U16 District League
आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के उत्कर्ष को दिया गया
Muzaffarpur Cricket News : U16 District League
Muzaffarpur Cricket News : U16 District League


गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के उत्कर्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हैं 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं साहिल ने दो एवं शिखर ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 6 ओवर में ही जीत के लिए आवश्यक 76 रन बना लिए जिसमें सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष ने शानदार 30, एवं आदित्य सिन्हा ने 32 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisements


आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के उत्कर्ष को दिया गया।
आज के अंपायर मनोज कुमार एवं अक्षत थे वहीं स्कोरर मुरारी एवं आर्यन थे।
कल का मैच : स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम एम डी सी ए ग्रीन।

#Muzaffarrpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.