Bihar News
Advertisements

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एसएसपी को बर्खास्त करें बीजेपी नहीं करेगी बर्दाश्त. बयान में उन्होंने कहा कि पटना एसएसपी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं-बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा

Patna 14 July : पटना के एसएसपी अपने दिए गए एक बयान से खुद फंस गए हैं, जिसमें आर एस एस की तुलना पीएफआई ट्रेनिंग से कर दी है. बिहार के राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पी एफ आई भाई के दफ्तर पर पुलिस ने छापे मारे थे और आतंकी ट्रेनिंग के खुलासे हुए थे.

इस खुलासे पर में पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी जिसमें उन्होंने पीएफआई की ट्रेनिंग की तुलना आर एस एस शाखा से कर डाली . इस कारण में राजनीतिक भूचाल आ गया है. बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगने को कहा है या इस्तीफा दें .

पटना के सीनियर पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पटना पुलिस के छापे और इसकी गिरफ्तारी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था जिसमें उन्होंने कहा ‘इसका जो मॉडल था यह लोग जैसा होती है आरएसएस शाखा ऑर्गेनाइज करते हैं लाठी की ट्रेनिंग देते हैं उसी तरह से यह लोग शारीरिक शिक्षा के नाम पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे थे उसी के साथ अपना एजेंडा और को कर रहे थे.’

Advertisements


इसी बात को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहां पटना एसएसपी का बयान शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय है.
गौरतलब है कि पटना के फुलवारी शरीफ में आतंकी संगठनों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची गई थी और कई तरह के खुलासे किए हैं. जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने बनाने की तैयारियां चल रही थी. इससे संबंधित कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुए हैं और इससे जुड़े लोग भी गिरफ्तार हुए हैं.इसी बात को लेकर पटना के एसएसपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया था जिसमें उन्होंने यह बातें कहीं.

बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एसएसपी को बर्खास्त करें बीजेपी नहीं करेगी बर्दाश्त. बयान में उन्होंने कहा कि पटना एसएसपी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं. ऐसे हल्के और अशिक्षित व्यक्ति को पटना जैसे शहर में एसएसपी के रूप में 1 मिनट भी नहीं रखना चाहिए. मानवजित सिंह ढिल्लों ने अपने मर्यादा का उल्लंघन किया है. उनको सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण वाले संगठन आर एस एस और आतंकी संगठन में कोई फर्क नहीं दिख रहा है तो ऐसे अधिकारी को एक पल भी पटना जैसे शहर में रहने का अधिकार नहीं है.

#Patnassp #Patnanews #Bihaarnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.