Muzaffarpur News
Advertisements

1 साल 4 महीने पहले हुए अपहरण में मुजफ्फरपुर एसएसपी को हाई कोर्ट में हाजिर होना पड़ा. 16 फरवरी 2021 को एक मासूम का अपहरण मुजफ्फरपुर में हुआ था. जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

Muzaffarpur 14 July : मुजफ्फरपुर एसएसपी को कोर्ट में- ख़ुशी अपहरण कांड में . 1 साल 4 महीने पहले हुए अपहरण में https://goltoo.in/wp/category/bihar-news/मुजफ्फरपुर एसएसपी को हाई कोर्ट में हाजिर होना पड़ा. 16 फरवरी 2021 को एक मासूम का अपहरण मुजफ्फरपुर में हुआ था. जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. 1 साल 4 महीने हो गए हैं और मासूम के अपहरण की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है मुजफ्फरपुर पुलिस.

पटना हाई कोर्ट के जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद के समक्ष मुजफ्फरपुर एसएसपी को हाजिर होना पड़ा. गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा के राजन साह की 5 साल की पुत्री का अपहरण 16 फरवरी 2021 को कर लिया गया था. जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. एक संदिग्ध आकाश कुमार के बयान को भी मुजफ्फरपुर पुलिस ने नजरअंदाज किया था पटना हाईकोर्ट ने कहा.


अब इस अपहरण कांड की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होनी है. पटना की हाई कोर्ट बेंच ने नाराजगी जताई और पूर्व के अनुसंधानकर्ताओं ने अनुसंधान के नाम पर कागजी कार्रवाई की है न्यायालय ने केस का अवलोकन किया और पाया कि संदिग्धों पर उचित ढंग से कार्रवाई नहीं हुई है और उदासीन रवैया अपनाया गया है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने न्यायालय को आश्वासन दिया कि इस मामले में कोई सकारात्मक परिणाम निकाल कर देंगे और इस केस को चैलेंज ग्रुप में लेंगे. मुजफ्फरपुर के एसपी ने कहा कि संदिग्ध के पॉलीग्राफी टेस्ट कराई जाएगी.

Advertisements

#SSPmuzaffarpur #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.