www.goltoo.in

Muzaffarpur Cricket News : U16 District League स्कूल ऑफ किकेट ऐकडमी ने MDCA green को तीन विकेटों से हराया

July 15, 2022 | by Goltoo

Muzaffarpur Cricket News : U16 District League

मुजफ्फरपुर जिला किकेट संध के तत्वावधान मे खेले जा रहे U-16 जिला किकेट लीग मे आज खेले गये मैच मे स्कूल ऑफ किकेट ऐकडमी ने MDCA Green को तीन विकेटों से हराया

Muzaffarpur 15 July : मुजफ्फरपुर जिला किकेट संध के तत्वावधान मे खेले जा रहे U-16 जिला किकेट लीग मे आज खेले गये मैच मे स्कूल ऑफ किकेट ऐकडमी ने MDCA green को तीन विकेटों से हराया

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम डी सी ए ग्रीन ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें एम डी सी ए ग्रीन के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इमरान ने 33, अक्षद ने 18,शिव प्रकाश ने 12 एवं आर्यन ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से जनाब अली ने 4,मोहित ने 2,राजन ने 1,सहबाज ने 1 एवं अभिषेक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए 115 रन बना लिए।स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कोमल ने 39,जनाब अली ने 21 एवं साष्वत ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में एम डी सी ए ग्रीन के तरफ से इमरान ने एक,शिव प्रकाश ने दो,अमृतांशु ने एक एवं अभिषेक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

स्कूल ऑफ किकेट ऐकडमी के मोo जनाब को मैन ऑफ दि मैच दिया गया

स्कूल ऑफ किकेट ऐकडमी के मोo जनाब को मैन ऑफ दि मैच दिया गया । जनाब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए करते हुए 21 रन देकर चार विकेट लिए ।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर आर्यन एवं मुरारी मौजूद थे।
कल का मैच:बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी बनाम जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी।

#Muzaffarpur #Cricket

RELATED POSTS

View all

view all