Bihar News
Advertisements

महिला सुबह दुकान खोलने जा रही थी इसी बीच पुत्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी.

Sitamarhi 11 September : बिहार के सीतामढ़ी के मेहसौल क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक पुत्र ने अपने मां की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी. यह दर्दनाक हादसा शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र में हुई. महिला सुबह दुकान खोलने जा रही थी इसी बीच पुत्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक मीना देवी मेहसौल चौक के पास ही सब्जी की दुकान चलाती थी. हत्या कर भाग रहे मृतक के बेटे को लोगों की सहायता से रीगा के रास्ते में पेट्रोल पंप के पास से पीछा कर पुलिस ने दबोच लिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. परिवार वालों ने बताया कि आरोपी का बेटा नशे का नशे का आदी था और रुपयों के लिए परेशान करता था. शनिवार की शाम को भी रुपयों को लेकर बहस हुई थी मां बेटे में. नशे को लेकर दुर्घटनाएं बढ़ते जा रही है नवयुवकों में. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है.

#crimenews #sitamarhinews #biharnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.