Bihar News
Advertisements

पांच महानगरों से जुड़ा हुआ है दरभंगा एयरपोर्ट की उड़ान. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा है.

Darbhanga Airport

Darbhanga 27 July : दरभंगा एयरपोर्ट से कुछ न कुछ समाचार आते रहती है. नई समाचार यह है कि अगले दो दिनों तक दरभंगा से दिल्ली की सीधी उड़ान नहीं है. 27 और 28 जुलाई के तिथि पर पटना से बुकिंग कराई जा रही है. पटना एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है. वाया कोलकाता बुकिंग हो रही पर समय और पैसे ज्यादा लगेंगे.

Symbolic Image Darbhanga Airport


गौरतलब है कि 8 नवंबर 2020 को दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आसपास के जिलों जैसे समस्तीपुर. मधुबनी. पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, खगरिया, भागलपुर, सीतामढ़ी के यात्री दरभंगा से उड़ान भरते हैं. उनकी यात्रा दरभंगा एयरपोर्ट के बाद से आसान हो गई है.

पांच महानगरों से जुड़ा हुआ है दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा है. दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु के दो दो उड़ानप्रत्येक दिन हैं. खराब मौसम और खराब रोशनी में विमानों के परिचालन में परेशानी आती है और दरभंगा एयरपोर्ट चर्चा में आ जाता है. दो दिन फ्लाइट नहीं मिलने का स्पस्ट कारन नहीं बताया गया है.

Advertisements


पटना एयरपोर्ट से थोड़ा ज्यादा कीमत तो होते हैं फ्लाइट की पर दरभंगा से आना-जाना लोग पसंद करने लगे हैं. खासकर बुजुर्ग और बीमार यात्री जो पटना और दरभंगा की दूरी को तय नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए थोड़े बहुत ज्यादा कीमत देकर भी दरभंगा से सीधा उड़ान पकड़ना ज्यादा अच्छा होता है. तीन महीने बाद फिर खराब रोशनी की शिकायत शुरू हो जाएगी.अब तक रात्रि उड़ानों की शुरुआत तो हो जानी चाहिए थी. क्योंकि दो साल होने जा रहे हैं दरभंगा से उड़ानों के शुरूआत की और नाइट लैंडिंग की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है.

#Darbhanga #Darbhangaairport #Patnaairort #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.