Bihar News:: बिहार में इंजीनियर धनकुबेर निकला, कमाई से 5 गुना से अधिक संपति अनिल कुमार यादव के पास.
July 27, 2022 | by Goltoo
65 लाख की आय में 75 लाख रुपए तो चेक के माध्यम से ही खर्च किए . बुडको के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार यादव की के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और कई खुलासे किए.

Patna 27 July : बिहार में एक और इंजीनियर धनकुबेर निकला कमाई से 5 गुना से अधिक संपति अनिल कुमार यादव के पास. बिहार सरकार के विशेष निगरानी इकाई ने मंगलवार को बिहार अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन बुडको के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार यादव की के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और कई खुलासे किए. अनिल कुमार यादव के राजापुर पुल स्थित कार्यालय के साथ-साथ पुनाईचक स्थिति फ्लैट पर जांच पड़ताल की जहां से भारी मात्रा में जमीन, फ्लैट, निवेश के कागजात के साथ-साथ 35 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और ₹2 लाख नकद भी बरामद हुए.
Muzaffarpur Crime News : . तीन राज्यों का कुख्यात वांटेड बैंक लूटेरा राजा बाबू उर्फ़ रुद्र गिरफ्तार – GoltooNews https://t.co/sqB8aA28zY #Muzaffarpur #crimenews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 27, 2022
अनिल कुमार यादव अपने कई रिश्तेदारों के नाम भी संपत्ति खरीदी थी. अनिल कुमार यादव की अब तक की कुल आय है ₹६५ लाख जिसमें से 35 लाख के जेवरात ही खरीद चुके हैं. 65 लाख की आय से ज्यादा 75 लाख रुपए तो चेक के माध्यम से ही खर्च किए गए हैं. बेटों की पढ़ाई पर भी 8 लाख के सालाना खर्च किये हैं.

पटना में दो फ्लैट के साथ-साथ कई प्लॉट और आवासीय भूखंड भी हैं बिहार के कई हिस्सों में. बताया जा रहा है कि पिछले साल ₹400 करोड़ के टेंडर बुडको में पास हुए थे .400 करोड़ की टेंडर में अनिल यादव की खूब कमाई हुई थी.
#Biharnews #Budco

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all