पथ निर्माण होने के बाद भी आज शाम तक जब प्रशासन के द्वारा सड़क को नहीं खोला गया तो लोगों ने खुद ब खुद रास्ता बना कर पुनः उद्घाटन कर लिया खुद-ब-खुद.
Muzaffarpur 16 July :
आमगोला हरिसभा से आमगोला रोड आने वाला आमगोला फ्लाईओवर को कांवरिया पथ के निर्माण के लिए बंद कर दिया गया था 16 जुलाई तक के लिए. पथ निर्माण होने के बाद भी आज शाम तक जब प्रशासन के द्वारा सड़क को नहीं खोला गया तो लोगों ने खुद ब खुद रास्ता बना कर पुनः उद्घाटन कर लिया खुद-ब-खुद. आना-जाना लोगों का आसान हो गया एक छोर से दूसरे छोर वरना 2 से 3 किलोमीटर का घुमाव् ज्यादा पड़ता था लोगों को कल्याणी मेन मार्केट से अपने कलमबाग रोड अघोरिया चौक के इलाकों में आने के लिए या रामदयालु नगर तरफ जाने के लिए.

गौरतलब है कि श्रावणी मेले का उद्घाटन कल होने जा रहा है और कल से कांवरियों का भी आगमन मुजफ्फरपुर बाबा गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए होगा. इस कारण से कांवरियों को कोई परेशानी नहीं हो तो सड़कों की मरम्मत की गई है. जिस मरम्मत के लिए हरिसभा चौक को भी बंद किया गया था. आमगोला ब्रिज की तरफ जाने के रास्ते का काम तय सीमा पर हो गया पर 16 जुलाई के शाम तक जब रास्ता नहीं खुला तो लोगों ने खुद ब खुद बैरिकेड को खोलकर रास्ता बना लिया.

Baba Garibnath Mandir छाता बाजार में अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारियों पर स्थानीय दुकानदार व मोहल्ले के लोगों ने किया रोड़ेबाजीhttps://t.co/jznyKzZEoI pic.twitter.com/s3kw6lx7sn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 15, 2022
आज शाम से लोग आने जाने लगे. अभी लोगों को मालूम नहीं है ब्रिज के चालू होने की बात तो अभी भीड़ भाड़ नहीं थी इक्के दुक्के गाड़ियां पास कर रही थी. मुझे भी मौका लगा तो मैंने भी इसका फायदा उठाया और अपने घर वापस आया. फोटो और वीडियो देखिए और नए रास्ते(कोई अंतर नहीं दिखेगा) का आवागमन के लिए उपयोग करें.

वैसे कांवरियों के आगमन को लेकर शनिवार के 2:00 बजे से लेकर सोमवार के 2:00 बजे तक रामदयालु नगर से लेकर कांवरिया पथ जिधर से भी होकर गुजरती है बड़े या किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा. इस बात का ध्यान रखेंगे दो चक्के से लेकर 4 चक्के या बड़ी गाड़ियों को तो शहर में आने ही नहीं देना है. इस बात का ख्याल रखते हुए आप सब निकलेंगे 12:00 बजे के बाद से ही समझ जाइए आपको जाने नहीं दिया जाएगा इन रास्तों पर.
रामदयालु नगर से होकर आरडीएस कॉलेज के सामने से जेनिथ पेट्रोल पंप अघोरिया चौक हरिसभा चौक से फिर क्लब रोड दाहिने जिला स्कूल पानी टंकी होते हुए अमर सिनेमा होते हुए छोटी कल्याणी पुरानी बाजार होते हुए साहू पोखर के सामने से गरीब स्थान जाने के लिए बैरिकेडिंग और रास्ता बनाया गया है.
#Muzaffarpurnews #Bolbam

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।