Sports
Advertisements

19 एवं 20 जुलाई को स्थानीय जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की गई।

Muzaffarpur 20 July : मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न. 19 एवं 20 जुलाई को स्थानीय जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की गई। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रविशंकर कुमार निदेशक शारीरिक शिक्षा रामदयालु सिंह महाविद्यालय, स्कूल निदेशक पंकज कुमार प्राचार्य नीलम सिंह एवं ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि रविशंकर कुमार ने कहा कि विद्यालय में खेल का इतना बेहतरीन माहौल देखकर काफी खुशी हो रही है। प्रतियोगिता संचालन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रणप्रताप जयसवाल, दिलमोहन झा एवम संगीता कुमारी का अहम योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार, राघवेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार एवं प्रशांत कुमार थे। मौके पर राजीव कुमार, कुणाल गौतम, संजीव कुमार सिंह, बिभात कुमार, कृष्णा ठाकुर मौजूद थे।

Physical Education director Ravishankar, Principal GD Mother School and Dilmohan Jha

प्रतियोगिता का फाइनल परिणाम इस प्रकार है

Advertisements

बालक वर्ग
अंडर 9
प्रथम सिद्धार्थ शांडिल्य- बेबी केयर सेंटर
द्वितीय आर्यन -द राइजिंग स्कॉलर
तृतीय साद अनवर- जीडी मदर

अंडर 11
प्प्रथम देवराज -शैंफर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल
द्वितीय अक्षय -जीडी मदर
तृतीय आयुष कुमार लोहिया- जीडी मदर

अंडर 13
प्रथम तेजस शांडिल्य -होली मिशन
द्वितीय तेजस नथानी -जीडी मदर तृतीय दिव्यांश डी ए वी बखरी

अंडर 15
प्रथम अमृत रौनक- डीएवी मालीघाट
द्वितीय विवेक राय- डीएवी बकरी तृतीय हेमन्या ठाकुर -शैंफर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल

अंडर-19
प्रथम राज आर्यन -डीएवी मालीघाट
द्वितीय यस अनुराग -लाइसियम स्कूल
तृतीय अरमान सोनी -डीएवी मालीघाट

बालिका वर्ग
अंडर 9
प्रथम स्वरा रानी- जीडी मदर द्वितीय आश्वी -डीएवी खबरा तृतीय सांगवी -जीडी मदर

अंडर 11
प्रथम अध्या -डीएवी बखरी
द्वितीय नियति सरावगी- जीडी मदर
तृतीय आन्या अग्रवाल -जीडी मदर

अंडर 13
प्रथम प्राची कुमारी -जीडी मदर द्वितीय अरण्या जयसवाल- जीडी मदर
तृतीय निकुंज -डीएवी

अंडर 15
प्रथम अनन्या -जीडी मदर
द्वितीय अध्या पाराशर -शेमफोर्ड तृतीय श्रुति झा -जीडी मदर

अंडर-19
प्रथम साक्षी -जीडी मदर
द्वितीय कामाक्षी -जीडी मदर तृतीय मनस्वी एवं सांडली सिंह- जीडी मदर

#Muzaffarpurnews #Chess #Muzaffarpurchess

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.