www.goltoo.in

Muzaffarpur Cricket News : Divyanshi Cricket Club is New U16 District Cricket League Champion

July 20, 2022 | by Goltoo

जिला क्रिकेट लीग में दिव्यांशी क्रिकेट क्लब (जूनियर इकाई भारती क्लब ) बेहतर रन रेट के आधार पर 18 रन से क्रिकेट अकादमी को हराकर चैंपियन .

Muzaffarpur 20 July : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में दिव्यांशी क्रिकेट क्लब (जूनियर इकाई भारती क्लब ) बेहतर रन रेट के आधार पर 18 रन से क्रिकेट अकादमी को हराकर चैंपियन . वर्षा और ख़राब रौशनी के कारण खेल पहले रोकना पड़ा. 23.1ओवर का खेल हो सका दूसरी पारी में. BCCI के नियमों के और रन औसत के आधार पर दिव्यांशी क्रिकेट क्लब को विजेता घोसित किया गया.


दिव्यांशी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 310 रन बनाये 9 विकेट के नुकसान पर.दिव्यांशी क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी का आकर्षण आदित्य सिंह की धुंआधार बल्लेबाजी रही.आदित्य ने अच्छे शॉट्स खेलते हुए 90 रन की आकर्षक पारी खेली और एक निचे जाती गेंद पर बोल्ड हो गए तथा शतक बनाए से भी चूक गए.रौशन 43 अक्षत 21आदित्य 16 आर्यन 19 शानू ने 13 का अच्छा योगदान दिया टीम के लिए.


गेंदबाजी में वासुदेव अंकित और उत्कर्ष ने दो दो विकेट लिए.

जवाब में खलें उत्तरी क्रिकेट अकादमी की टीम 23.1 ओवर में 126 रन बनाई 4 विकेट के नुकसान पर . खेल समाप्त होने तक आदित्य सिन्हा एक छोर संभाल 28 रन (66 गेंद )बनाये और संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी का परिचय दिया.


अंशुमान ने 40 रन की बहुमूल्य पारी खेली. गेंदबाजी में आर्यन ने तीन विकेट लिए. ख़राब मौसम के कारण रन औसत के आधार पर दिव्यांशी क्रिकेट क्लब चैंपियन बनी.

आज के अंपायर रवि कुमार सन्नी कुमार मैदान पर मौजूद रहे.

#Muzaffarpurnews #Cricket

RELATED POSTS

View all

view all