www.goltoo.in

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में एक 22 वर्षीय छात्रा की मौत ट्रेन से कटकर

July 22, 2022 | by Goltoo

dn

मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेल खंड के रामदयालु नगर के माधोपुर सुस्ता रेलवे गेट के पास 22 वर्ष की एक आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

Muzaffarpur 22 July : मुजफ्फरपुर में एक 22 वर्षीय छात्रा की मौत ट्रेन से कटकर मुजफ्फरपुर के मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेल खंड के रामदयालु नगर के माधोपुर सुस्ता रेलवे गेट के पास 22 वर्ष की एक आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा ट्रेन से कटकर मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन उसके कान में हेडफोन भी लगा था. प्रथम जानकारी के अनुसार कान में हेडफोन के कारणों से ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई पड़ी. छात्रा का शव ट्रैक के पास मिला.


घटना की जानकारी रेल पुलिस रेल पुलिस के साथ-साथ सदर पुलिस को भी दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. मरने वाली छात्रा आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा थी और घरवालों को एडमिट कार्ड ले जाने की बात कह निकली थी.

छात्रा की पहचान गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है. सरैया थाना के टोकरा गांव के लालू ठाकुर की पुत्री बताई जा रही है. छात्रा के पास से एक हैंड बैग बरामद हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार छात्रा के कान में हेडफोन भी लगा था सदर पुलिस आगे छानबीन में कर रही है. सदर थाना ने भी ट्रेन से कटकर एक छात्रा की मौत की पुष्टि की है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all