Entertainment
Advertisements

‘भाभी जी घर पर हैं’ कि पहले मलखान दीपेश ने कॉमेडी का किंग कौन कॉमेडी, क्लब भूतवाला, f.i.r., सुन यार चिल मार जैसे टीवी शोज में काम किया.

Mumbai23 July : पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान सिंह यानी दीपेश भान का निधन. दीपेश भान शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलते अचानक गिर पड़े, नाक से खून बहा, आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दीपेश भान ने शुक्रवार को शो की शूटिंग भी की थी. खुद को फिट रखने के लिए दीपेश भान जिम भी जाते थे और क्रिकेट भी खेलते थे. सवेरे पर क्रिकेट खेलने के दौरान ही गिर पड़े और उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

File image of Malkhan Dipish Bhan

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स पूरा होने के बाद 2005 में दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए थे. मलखान उर्फ़ दीपेश की शादी 2019 में हुई थी. भाभी जी घर पर हैं सो के डायरेक्टर ने भी एक्टर मलखान के निधन की पुष्टि की है. टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव ठाकुर ने भी इसे कंफर्म किया है. 41 साल के कम उम्र में मलखान सिंह उर्फ दीपेश भान अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं. उनके निधन से फैंस में शोक का लहर फैल गया है.

41 साल के कम उम्र में मलखान सिंह उर्फ दीपेश भान अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं और अपने फैंस को और उनके फैंस में उनके निधन से फैंस में शोक की लहर फैल गया है. ‘भाभी जी घर पर हैं’ के पहले मलखान उर्फ़ दीपेश ने कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला, f.i.r., सुन यार चिल मार जैसे टीवी शो में काम किया.

Advertisements

मलखान सिंह उर्फ दीपेश भान के अलावा भी टीवी की दुनिया के कई ऐसे जाने-माने सितारे हैं जो पहले दिल में बसे फिर दुनिया को छोड़ गए. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नटू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक, इसी शो में डॉक्टर हाथी का रोल अदा करने वाले कवि कुमार, 75 वर्षीय सुरेखा सिकरी, बालिका वधू की प्रत्यूषा बनर्जी, इसी सीरियल के सिद्धार्थ शुक्ला और सबसे प्रसिद्ध सुशांत सिंह राजपूत का निधन भी कम उम्र में हो गया.

#bhabhijigharparhain #malkhan #dipeshbhan #Tarakmehtakaultachasma #balikabadhu #nattukaka #drhathi

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.