Muzaffarpur News
Advertisements

निर्धारित शुल्क से अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अधिक पैसे की मांग करते हैं तो मोबाइल नंबर 7488552120 पर शिकायत कर सकते हैं.

Muzaffarpur 23 July : मुजफ्फरपुर के प्रभारी नगर आयुक्त ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 7488552120 सार्वजनिक किया है. प्रभारी नगर आयुक्त ने कहा कि किसी भी काम के लिए निर्धारित शुल्क से अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अधिक पैसे की मांग करते हैं तो मोबाइल नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.

शिकायत मिलने के बाद उस उक्त अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रभारी नगर आयुक्त ने इससे इस मोबाइल नंबर 7488552120 को जगह जगह पर लगाने के आदेश दिए हैं. नगर निगम के ऑफिस से लेकर संबंधित सभी कार्यालय में यह नंबर सार्वजनिक जगह पर लगाए जाएंगे.

उस मोबाइल नंबर के नीचे लिखा होगा रसीद पर अंकित निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है तो सीधे नगर आयुक्त के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें -7488552120

Advertisements

#Muzaffarpurnews #muzaffarpursmartcity #muzaffarpursmartcityproject

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.