www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : पुलिस की गाड़ी पर हमला, अपहृत किशोरी को बरामद कर लौट रही थी

July 23, 2022 | by Goltoo

d73d8f37ef8ad79472b4c265795010cf_original

काजीमोहम्मदपुर इलाके से एक एक किशोरी का अपहरण कर लकड़ीढाई मोहल्ले के एक मकान में रखा गया था. पुलिस ने छापेमारी की और जिस मकान में लड़की को रखा गया था उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarpur 23 July :काजी मोहम्मदपुर क्षेत्र के अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लकड़ीढाही मोहल्ले से से बरामद करके लौट रही थी तो कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया भीड़ का मकसद अपहरणकर्ता और किशोरी दोनों को छुड़ाना था. गौरतलब है कि काजीमोहम्मदपुर इलाके से एक एक किशोरी का अपहरण कर लकड़ीढाई मोहल्ले के एक मकान में रखा गया था. पुलिस ने छापेमारी की और जिस मकान में लड़की को रखा गया था उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

जब काजी मोहम्मदपुर पुलिस जब लौट रही थी तो लकड़ी ढाई मोहल्ले के 2 दर्जन से भी ज्यादा लोगों ने हमला बोल दिया. हालांकि पुलिस अपहरणकर्ताओं और मकान मालिक जिस मकान में अपहरण कर रखा गया था उसे लाने में सफल हो गए. पुलिस पर हमला करने वालों में अपहरण कर रखे गए मकान मालिक का पुत्र उसके कई दोस्त शामिल बताए जा रहे हैं और सभी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में नगर थाने में शिकायत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को पढ़ाई करने निकली किशोरी और फिर वापस से नहीं आई. परिवार वालों ने एक युवक और उसके परिवार वालों को अभियुक्त बनाया था जो सभी लकड़ीढाई मोहल्ले के थे जिस मकान में लड़की के होने की आशंका थी वहां छापेमारी कर किशोरी और अपहरणकर्ता को पकड़ लिया गया.इन्हे लेकट लौटते वक्त पुलिस पर हमला हुआ.

RELATED POSTS

View all

view all