Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

मुजफ्फरपुर 18नवंबर : मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए आज के मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल एकेडमी को शून्य के मुकाबले 6 गोलों से पराजित कर दिया।

Muzaffarpur Boys Football League

मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब एवं मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच मैच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ श्री रोहिताश तिवारी ने मोहम्मद सलाउद्दीन उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, हसमुद्दीन ,राकेश कुमार पासवान, सुरेश महतो एवं अन्य की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Muzaffarpur Boys Football League


आज का मैच प्रारंभ होते ही यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के द्वारा विपक्षी टीम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के गोल पोस्ट पर लगातार आक्रमण प्रारंभ कर दिया गया एवं खेल के तीसरे मिनट में ही यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 15 हमद के द्वारा अपने टीम के लिए गोलकर एक शून्य की बढ़त दिला दिए । इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच काफी संघर्ष पूर्ण खेल देखने को मिला ।

Advertisements

मध्यांतर तक यंग बॉयज फुटबॉल क्लब टीम एक शून्य से आगे थी।
मध्यांतर के पश्चात यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के द्वारा मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी टीम के ऊपर दबाव बनाया गया और खेल के 37 वें मिनट में जर्सी नंबर 13 नितिन के द्वारा गोल कर बढ़त दो शून्य की कर दिया गया। इसके पश्चात यंग बॉयज के जर्सी नंबर 15 अहमद के द्वारा खेल के 41 में और 59वें मिनट में जर्सी नंबर 16 हर्षवर्धन के द्वारा खेल के 47 में मिनट में एवं जर्सी नंबर 11 इब्राहिम के द्वारा खेल के 58 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया गया ।आज के मैच में जर्सी नंबर 15 हमद के द्वारा अपने टीम के लिए तीन गोल किया गया।

खेल के समाप्ति तक मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। खेल के समाप्ति पश्चात यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल एकेडमी को शून्य के मुकाबले 6 गोलों से पराजित कर दिया।
आज के मैच में निर्णायक के रूप में विपिन कुमार सहायक निर्माता के रूप में मोहम्मद सईद एवं इरशाद मलिक एवं चौथे निर्णायक के रूप में मणिराज प्रतिनियुक्ति थे।

जिला लीग प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि दिनांक 19 नवंबर 25 को लीग का अगला मैच गुरु फुटबॉल क्लब एवं रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.