Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार | 18 नवंबर 2025 : ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज खेल मैदान में आज Muzaffarpur Inter School Athletics मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला अंतर-विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप – 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। शुरुआत से ही मैदान स्कूली बच्चों के उत्साह, सजी-धजी मार्च पास्ट टुकड़ियों और जोशीले नारों से गूंज उठा।

Muzaffarpur Inter School Athletics

Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics

इस वर्ष चैंपियनशिप में 77 विद्यालयों की भागीदारी और 2800 से अधिक एथलीटों की उपस्थिति ने आयोजन को नई ऊँचाई प्रदान की। प्रतियोगिता का संचालन मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला एथलेटिक्स संघ एवं स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ उद्घाटन
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं—
डॉ. कनु प्रिया, प्राचार्य, लंगट सिंह कॉलेज, मुज़फ़्फ़रपुर।

Advertisements
Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics

विशिष्ट अतिथि—

श्री मनीष कुमार – ज़िला अवर निबंधक

डॉ. शरद शेखर – रजिस्ट्रार, LNM कॉलेज ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट

श्री राजेन्द्र कुमार – उप निदेशक, खेल

श्री राम प्रमोद राम – अध्यक्ष, MDAA

डॉ. अशोक शर्मा – चिकित्सक एवं समाजसेवी

श्री अनिल कुमार – उपाध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसायटी

श्री राजीव कुमार उर्फ़ पंकु जी – वार्ड कमिश्नर

श्री अरुण केसरी – अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासक

श्री राजीव कुमार – प्रबंधक, यूनियन बैंक

स्वागत भाषण डॉ. संजय सिन्हा (IAS, सेवानिवृत्त) ने दिया। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप “प्रतिभा पहचान और अनुशासित समाज निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम” है।

मार्च पास्ट और बैंड प्रतियोगिता – कार्यक्रम का आकर्षण
निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम—

  • सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कंटिंजेंट: इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल
  • सर्वश्रेष्ठ बैंड: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सदातपुर
  • प्रेरणादायी मार्च पास्ट: क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल

इन टीमों की तालबद्ध चाल, अनुशासन और ऊर्जा ने दर्शकों का मन मोह लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक, मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा विजेताओं को पदक प्रदान
कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण क्षण रहा नगर पुलिस अधीक्षक, मुज़फ़्फ़रपुर का आगमन।
उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सभी विजेताओं को स्वयं अपने हाथों से पदक प्रदान किए।

उनकी उपस्थिति ने न केवल समारोह की शोभा बढ़ाई, बल्कि खिलाड़ियों के मनोबल को भी असाधारण ऊँचाई दी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को प्रदान किया पदक –
आज संपन्न हुई स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया ।

पदक वितरण के पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और प्रयास की सराहना करते हुए कहा—

“मुज़फ़्फ़रपुर की यह चैंपियनशिप युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की मजबूत नींव है।”

मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला एथलेटिक्स संघ ने उनके आगमन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा कि—

“साहब की प्रेरक उपस्थिति ने बच्चों के आत्मविश्वास को दुगना कर दिया।”

राष्ट्रीय एवं ज़ोनल पदक विजेताओं का सम्मान

Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics
  • आकाश कुमार – नेशनल स्कूल गेम्स पदक विजेता | ₹11,000
  • गौरव कुमार – ईस्ट ज़ोन पदक विजेता | ₹5,000
  • अंकित कुमार – ईस्ट ज़ोन पदक विजेता | ₹3,000
  • निष्ठा मिश्रा – ईस्ट ज़ोन पदक विजेता | ₹3,000
  • काव्य कश्यप – बैडमिंटन | ₹11,000
Muzaffarpur Inter School Athletics

स्व. अभय कुमार को श्रद्धांजलि
वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं राष्ट्रीय स्तर के एथलीट स्व. अभय कुमार की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया गया।

Muzaffarpur Inter School Athletics
Muzaffarpur Inter School Athletics

पहले दिन का रोमांच
दौड़, जंप और थ्रो इवेंट्स में हुए मुकाबलों ने पूरे मैदान को ऊर्जा से भर दिया। दर्शकों, अभिभावकों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर “न्यू इंडिया – फिट इंडिया” की भावना को सार्थक बनाया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.