Sports
Advertisements

Cricket News Shyamal 18 May : Shyamal Sinha U16 Cricket में मुजफ्फरपुर ने सहरसा को 52 रनो से हराया , मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार बने मैन ऑफ द मैच।
बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ने सहरसा को 52 रनो से हराकर पहली जीत दर्ज की।

मुजफ्फरपुर बल्लेबाजी


आज बेगूसराय के रिफाइनरी स्टेडियम में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए जिसमे आदित्य कुमार ने 39 गेंद पर 3 छक्के एवम सात चौके की मदद से 64 रनो की शानदार पारी खेली वही रिशांक ने एक छक्के एवम सात चौके की मदद से 94 बाल में 63 रनो की उपयोगी पारी खेली इन दोनो के अलाबे आर्यन ने 15 रन,आदित्य सिन्हा ने 14 रन बनाए।

सहरसा गेंदबाजी


गेंदबाजी में सहरसा के तरफ से अनिकेत ने 3,प्रभाकर ने 3,दानिश ने 2,आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी सहरसा की टीम 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

Advertisements

सहरसा बल्लेबाजी


सहरसा के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दानिश ने नाबाद शानदार 60 रन बनाए वही अमन ने 35एवम बासित ने नाबाद 31 रन बनाए ।

मुजफ्फरपुर गेंदबाजी


गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के तरफ से आर्यन ने एक,मोनू ने एक,कुशदेव ने एक एवम उत्कर्ष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Muzaffarpur beat Saharsa by 52 runs in Shyamal Sinha U16 Cricket-Man of The Match Aditya Kumar
Muzaffarpur beat Saharsa by 52 runs in Shyamal Sinha U16 Cricket-Man of The Match Aditya Kumar

मैन ऑफ द मैच


आज के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार को दिया गया।


कल का मैच समस्तीपुर बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।

#cricket #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.