www.goltoo.in

Muzaffarpur Football League 22nd Match आई जी फुटबॉल क्लब और लीजेंड फुटबाल क्लब

June 11, 2023 | by Goltoo

mfc

आई जी फुटबॉल क्लब ने लीजेंड फुटबॉल क्लब 2 गोलों से पराजित किया।

Muzaffarpur 11 June : आज दिनांक 11 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 22 वा मैच आई जी फुटबॉल क्लब और लीजेंड फुटबाल क्लब के बीच खेला गया।

आई जी फुटबॉल क्लब
आई जी फुटबॉल क्लब

आज के खेल का शुभारंभ शैलेंद्र कुमार संरक्षक मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन पंकज कुमार कोषाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन मोहम्मद सलाउद्दीन अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन , चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन अनिल कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।मध्यांतर तक आई जी फुटबॉल क्लब एक गोल से आगे थी ।

आई जी फुटबॉल क्लब
आई जी फुटबॉल क्लब

आई जी फुटबॉल क्लब की ओर से अभय नंदन कुमार ने 37 वें मिनट में और उपेंद्र कुमार ने 49 वें मिनट में गोल किया। खेल के अंत में आई जी फुटबॉल क्लब ने लीजेंड फुटबॉल क्लब 2 गोलों से पराजित किया।गलत खेल के लिए निर्णायक द्वारा लीजेंड फुट बाल क्लब के रवि रंजन कुमार को पिला कार्ड दिखा कर चेतावनी दी गई।

निर्णायक के रूप में दीपक कुमार ,आमोदकुमार ,और समीमुल हक उर्फ पप्पन ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 12 06 2023 को जागृति फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।

#football #news #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all