Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur News 12 June : Muzaffarpur Smart Meter Protest मुजफ्फरपुर में बिजली बिभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में मुजफ्फरपुर बंद रहा असरदार.

Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest

गिरिराज फैंस क्लब के देवांशु कुमार ने कहा की अगर 15 दिनों के अंदर प्रीपेड मीटर का निदान नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उखाड़ अभियान शुरू किया जाएगा. मुजफ्फरपुर बंद का समर्थन कई संगठनों ने किया इसमें प्रमुख है चैम्बर्स ऑफ़ कोम्मेर्स,सर्राफा बाजार, ऑटो रिक्शा चालक आदि.

Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest

मुख्य बाजार की तमाम दुकानें बंद

मुजफ्फरपुर में सर्राफा बाजार से लेकर मुख्य बाजार की तमाम दुकानें बंद रहेगी. आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नेशनल हाईवे भी कुछ समय के लिए जाम रहा मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाले nh28 पर जाम लग गया. ट्रकों को आगे पीछे कर सड़क पर जाम लगा दिया गया. कुछ समय के लिए बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट की बस यह अघोरिया चौक होकर पटना जा रही थी.

Advertisements
Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest

सर्राफा बाजार बंद

सर्राफा बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा और स्मार्ट मीटर के विरोध में सभी तबके के लोगों ने पूरा समर्थन दिया. कल्याणी मार्केट और मोतीझील की सभी दुकाने स्मार्ट मीटर के विरोध में बंद रहे. कलमबाग रोड और अघोरिया चौक पर इसका मिलाजुला असर था. भीषण गर्मी के कारण लोग हुए वैसे ही बाजार में कम निकल रहे हैं.

Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest

टायर जलाकर स्मार्ट मीटर का विरोध

कई चौक चौराहों पर टायर जलाकर लोगों ने स्मार्ट मीटर का विरोध जताया. एलएस कॉलेज के समीप कलमबाग रोड में भी सभी बड़े शोरूम बंद नजर आए. बैंक के कार्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. मुजफ्फरपुर में आम जनता स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर रही है. मुजफ्फरपुर विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से ही स्मार्ट मीटर के विरोध में आवाजें उठने लगी थी. मनमाने ढंग से रिचार्ज करने के बाद भी पैसे कट रहे थे और उन्हें बताया नहीं जा रहा था कि पैसे क्यों कटे हैं.

Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest

आम और गरीब परेशान

आम लोग और गरीब लोगों को इससे बड़ी परेशानी हो रही थी. बार-बार रिचार्ज करना पड़ रहा है. खपत से 2 गुना 3 गुना पैसा लग रहा है बिजली मीटर को रिचार्ज करने में. जब से यह प्रीपेड स्मार्ट मीटर मुजफ्फरपुर में लगा है कई लोगों ने तो यह तक कह दिया कि अब वह बिजनेस नहीं करेंगे. कभी डिफर्मेंट चार्ज तो कभी लोड को लेकर और अप्रैल महीने से 1 किलो वाट में लोड की रेट भी बढ़ा दी गई है. कई लोगों को नहीं मालूम है. इस कारण से भी बिजली के पैसे ज्यादा लग रहे हैं. कमर्शियल कनेक्शन तो बहुत ज्यादा महंगा हो ही गया है.

Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Smart Meter Protest
Muzaffarpur Band

एस्सेल का विरोध भी हुआ था


आपको बता दें इससे पहले भी जब मुजफ्फरपुर में एस्सेल विद्युत ने मुजफ्फरपुर बिजली विभाग का कार्य संभाला था तो एस्सेल का विरोध भी बहुत हुआ था और अंत में एस्सेल को अपना बोरिया बिस्तर समेट कर जाना पड़ा था. एक बार फिर पिछले कुछ दिनों से जब स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है तब से मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं और दिन दिन दिन हर दिन एक नइ समस्या उत्पन्न हो जा रहा.

मुजफ्फरपुर बंद के समर्थन में आम जनता भी

सरकार को जनता की आवाज पर ध्यान देना चाहिए और स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर करना चाहिए नहीं तो इसे वापस ले लेना चाहिए. कुल मिलाकर मुजफ्फरपुर बंद के समर्थन में आम जनता भी शामिल हुई और शांतिपूर्वक मुजफ्फरपुर बंद कराया गया.मुजफ्फरपुर बंद की सफलता यह दर्शाती है की आम जनता परेशान और चिंतित है.

#smartmeter #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.