Muzaffarpur News
Advertisements

भीड़ इतनी की रेल गेटमैन को फाटक बंद करने में मशक्कत करनी पड़ी. कुछ देर पहले भी रेल फाटक बंद था जो तुरंत खुला था

Muzaffarpur 27 July : मुजफ्फरपुर में आज फिर सद्पुरा रेलवे गुमटी पर गेट खुला रह गया है और ट्रेन आ गई. भीड़ इतनी की रेल गेटमैन को फाटक बंद करने में मशक्कत करनी पड़ी. कुछ देर पहले भी रेल फाटक बंद था जो तुरंत खुला था और इसी बीच एक और ट्रेन भी आ गई और तब तक गाड़ियां पूरी पार नहीं कर पाई थी. काफी जद्दोजहद के बाद रेलवे गेट को बंद किया गया. इससे पहले ट्रेन काफी नजदीक आ गई थी पर ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ ट्रेन को पहले ही रोक दिया. रेल फाटक बंद होने के बाद ही ट्रेन को पास कराया गया.घटना सवेरे नौ बजे की है


इस तरह की घटनाएं मुजफ्फरपुर के सादपुरा गुमटी और गोबरसही रेलवे फाटक पर आम हो गई है. दोनों पर रेल ओवरब्रिज की मांग कई सालों से हो रही है और समाचार आते रहता है की मांग पूरी कर दी गई है. पर कब शुरू होगा बनना रेलवे ओवर ब्रिज ये बताना मुश्किल है.


जब तक रेलवे फाटक बनता नहीं है तब तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है राहगीरों को जब भी कोई परीक्षा होती है तो अतिरिक्त ट्रैफिक का दबाव होता है मुजफ्फरपुर शहर पर.

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur #Railnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.