Headlines

Sheikhupura, Barbigha, Bihar : Class Six Student तीन सौ बार उठक बैठक, 4 दिनों से बेहोश

SKJ Law College
Advertisements

Patna 8 August : बरबीघा के मलिलचक प्राथमिक विद्यालय में छठी क्लास के छात्र को तीन सौ बार उठक बैठक करने के इस सजा दे दी. छात्र उठक बैठक करते-करते बेहोश हो गया और पिछले 4 दिनों से बेहोश है. प्राथमिक विद्यालय मलिलचक की एक शिक्षिका ने छठी क्लास के छात्र को एक दिन अनुपस्थित रहने की सजा तीन सौ बार उठक बैठक करने की दे दी. उठक बैठक करते करते छात्र बेहोश हो गया. बेहोश छात्र को विद्यालय के एक अन्य शिक्षक ने उसके घर पहुंचा दिया.

छात्र का किसान पिता जब घर से लौटा तो स्कूल में आकर हंगामा करने लगा इस बात पर शिक्षिका ने इलाज कराने की बात कर उसे एक गांव के ही डॉक्टर से इलाज कराया पर वहां उसकी स्थिति नहीं सुधरी तो उसे बरबीघा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है और पिछले 4 दिनों से बेहोश है.

यह घटना बुधवार की है प्राथमिक विद्यालय बरबीघा की शिक्षिका सीतादेवी छठी क्लास के छात्र को एक दिन अनुपस्थित रहने की सजा तीन सौ बार उठक बैठक करने की दी इस कारण छात्र बेहोश हो गया और पिछले 4 दिनों से बेहोश है.छात्र के पिता ने बताया बेहोशी टुटही है और फिर बेहोश हो जाता है.

SKJ Law College
SKJ Law College

बरबीघा थाना में एक शिकायत भी दी गई है जिसमें कहा गया है कि शिक्षिका ने धमकी दी है स्कूल से नाम काटने की. बरबीघा थाना सोमवार को इससे घटना की जांच करेगी.

#shtikhpuranews #Barbighanews #Biharnews