Headlines

Cricket News : शुभम आकर्ष के शानदार शतक से भारती स्ट्राइकर्स 17 रनों से जीता

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 15 August : शुभम आकर्ष के शानदार शतक से भारती स्ट्राइकर्स 17 रनों से जीता ।
भारती क्लब द्वारा आयोजित भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी के पहले मैच में भारती स्ट्राइकर्स ने भारती रेडर्स को 17 रनों से हराया ।

Shaheed Diwas


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए जिसमें शुभम आकर्ष ने शानदार 106 रनों की पारी खेली वही शुभम राजपाल ने 38,एवम आगाज आलम ने 17 रन बनाए।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


गेंदबाजी में भारती रेडर्स के तरफ से बबलू ने 2, आदित्य ने 1,रोहन ठाकुर ने 1 एवम अयान राज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में भारती रेडर्स की टीम 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बनाकर खेल ही रही थी की बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा और अंततः अंपायर द्वारा रन रेट के आधार पर भारती स्ट्राइकर्स को 17 रनों से जीत दिया गया।
जिस समय खेल रुकी उस समय भारती रेडर्स के तरफ से प्रियांशु 44,अयान 20,और गोलू 11 रन बनाकर आउट हो चुके थे और अंकित गुप्ता 6 रन और बबलू बिना खाता खोले खेल रहे थे ।

Shaheed Diwas


गेंदबाजी में भारती स्ट्राइकर्स के तरफ से आगाज आलम ने 2, अभिषेक (मलिंगा) ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती स्ट्राइकर्स के शुभम आकर्ष को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया ।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं अभिनव चौधरी थे।वही स्कोरर की भूमिका आर्यन ने निभाई।
इसके पहले भारती क्लब के अध्यक्ष श्री मृगेंद्र शाही ने खेलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।इस अवसर पर भारती क्लब के सचिव जय प्रकाश, सचिन कुमार,संजय वर्मा,सुमित विमल,राजेश दास, रतनदीप,दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

#Muzaffarpurcricket #Muzaffarpur #cricket