www.goltoo.in

Gurukul Chess Academy के किशन कुमार ने काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास

January 24, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-24T175052.282

Kathmandu 24 January : नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy के किशन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता और अपनी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग में 49 अंकों की बढ़ोतरी की।

Gurukul Chess Academy के किशन कुमार

गुरुकुल शतरंज अकादमी के होनहार खिलाड़ी किशन कुमार ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता काठमांडू महानगर पालिका के वार्ड संख्या–29 में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न देशों के मजबूत खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Gurukul Chess ACademy के किशन कुमार ने काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास

गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी एवं बिहार राज्य जूनियर विजेता अभिषेक सोनू ने बताया कि किशन की इस उपलब्धि से अकादमी में हर्ष और उत्साह का माहौल है। वहीं अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता कुल 9 चक्रों में संपन्न हुई।

Gurukul Chess ACademy के किशन कुमार ने काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास
Gurukul Chess Academy के किशन कुमार ने काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास

किशन कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले चक्र में आरिज राय, दूसरे चक्र में काशिव कार्की, तीसरे में राज नारायण यादव, चौथे में प्रतीक सुबेदी, पाँचवें चक्र में कैंडिडेट मास्टर सुश्रुत दहल तथा छठे चक्र में आशीष फुआल को पराजित किया। सातवें चक्र में सुबेदि राजन और आठवें चक्र में फिडे मास्टर क्षितिज भंडारी के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि नौवें और अंतिम चक्र में उन्होंने आकाश सुबेदी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ किशन कुमार की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग में 49 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में काठमांडू मेट्रोपोलियन सिटी के अध्यक्ष कुश ढकाल, बागमती प्रांतीय विधानसभा सदस्य दीपेंद्र श्रेष्ठ, प्रतियोगिता निदेशक इंद्र कुमार बसनेत तथा मुख्य निर्णायक सरोज ताम्रकार ने विजेता किशन कुमार को ₹35,000 की नकद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy के अन्य प्रतिभागियों अभिषेक सोनू, राजीव रंजन, समायरा, अर्णव राज, अंकित कुमार एवं चंदन कर्ण को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। किशन कुमार की इस अंतर्राष्ट्रीय सफलता पर गुरुकुल के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजु कुमारी, अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह, सचिव शिवानी कर्ण, डॉ. अनवर हुसैन, सौरव आनंद, विष्णु यादव, ई. संतोष कुमार, अविनाश मोनू सहित अकादमी के सदस्यों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।



RELATED POSTS

View all

view all