Headlines

Wrestling News : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को 2 रजत एवम 1 कांस्य

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 20 August : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दो रजत एवम 1 कांस्य

19 एवम 20 अगस्त को दानापुर में आयोजित अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के 105 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित राज को रजत पदक एवं 86 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य राज ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं ग्रीको रोमन स्पर्धा में गौतम साहनी ने रजत पदक प्राप्त किया। उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार , अविनाश कुमार, कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह ने बधाई दी.

Shaheed Diwas

#wrestling #muzaffarpur #sportsnews