Muzaffarpur News
Advertisements

इस बार जलजमाव की नई स्थिति नजर आई. पहले की तरह मोतीझील में पानी नहीं लगा और नए इलाकों में पानी लगने लगा है. जिसकी आशंका पहले ही मैंने भी जताई है

Muzaffarpur 29 August : मुजफ्फरपुर में हुई शनिवार रात की मानसून की पहली भारी बरसात के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बार जलजमाव की नई स्थिति नजर आई. पहले की तरह मोतीझील में पानी नहीं लगा और नए इलाकों में पानी लगने लगा है. जिसकी आशंका पहले ही मैंने भी जताई है कई. बार सारा ध्यान मोतीझील से पानी निकालने पर लगा रहा नगर निगम का पर पानी तो निकल जा रहा है. पानी बरसात के कुछ घंटों के अंदर में मोतीझील से, कल्याणी पर भी जलजमाव नहीं हुआ. पर शहर के अन्य हिस्सों में अब जलजमाव परेशानी का सबब बन रहा है. नगर निगम के तमाम दावे झूठे निकल रहे हैं.

muzaffarpur news kalyani motijheel dry
Motijheel Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर की आमगोला और मिठनपुरा में सबसे बुरी स्थिति है. खुले नाले हैं लोग जिसमें गिरकर घायल भी हो रहे हैं. इसके अलावा बीबीगंज ब्रह्मपुरा जेल रोड बेला सादपुरा में भी जलजमाव पहले से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इसका सबसे बड़ा कारण एक नाले का दूसरे नाले से जुड़ाव नहीं होना. नाली बन रहे हैं, नालो का जुड़ाव नहीं हो रहा है. उनकी ऊंचाई सही नहीं है. बेतरतीब निर्माण पर पहले भी सवाल उठाए जा रहे हैं. मोतीझील कल्याणी को छोड़कर सभी इलाकों में जलजमाव हो जा रहा है थोड़े से बरसात के बाद.

#Muzaffarpur #motijheelmuzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.