www.goltoo.in

Muzaffarpur Accident News : मुजफ्फरपुर में आज फिर एक दुर्घटना में गई महिला की जान.

September 3, 2022 | by Goltoo

goltoonews

65 वर्षीय अधेड़ महिला सवेरे टहलने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सीता देवी को कुचल दिया

Muzaffarpur 3 September: मुजफ्फरपुर में आज फिर एक दुर्घटना में गई महिला की जान. मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक महिला को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया. 65 वर्षीय अधेड़ महिला सवेरे टहलने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सीता देवी को कुचल दिया. ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना काँटी थाना के कुसीनगर ढाला के समीप की है. घटना के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए. कुछ देर के लिए यातायात पर असर पड़ा और अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई और घटना की जानकारी ली. कांटी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया परिजनों के आने के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए. परिवार वालों को सांत्वना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

सवेरे पहर प्रत्येक दिन की तरह महिला सुबह टहलने निकली और सड़क पार कर रही थी इस बीच तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. उनकी मौत मौके पर ही हो गई. लोगों का आक्रोश पुलिस पर उतरने लगा कि पुलिस तेज रफ्तार पर कोई कारवाई नहीं करती है.

#accident #muzaffarpur #kanti

RELATED POSTS

View all

view all