Bihar News
Advertisements

48 घंटे में 25 लोगों की जान गई है बिजली गिरने से. आसमान से बरस रही है मौत और 25 लोगों की जान जा चुकी है 2 दिनों में.

Patna 3 September : बिहार में अगले 24 घंटे में 10 से भी ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वर्षा की भविष्वाणी की गई है पटना मौसम विभाग द्वारा. बिहार के 10 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने. शनिवार को छपरा, आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत अन्य जगहों पर मेघगर्जन के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। दोपहर तक सीवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, अरवल और दरभंगा जिले के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पास के जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।


बिहार में अब तक 11 लोगों की वज्रपात से मौत हो गई है. 48 घंटे में 25 लोगों की जान गई है बिजली गिरने से. आसमान से बरस रही है मौत और 25 लोगों की जान जा चुकी है 2 दिनों में. शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हुई है मेघ गर्जन से. बिहार के कई हिस्सों में बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हुई. गया जिले के डोभी में एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए. डोभी के रतनी गांव में भी संतोष यादव की पत्नी की मौत हो गई. भोजपुर जिले के तरारी में बिजली गिरी औरंगाबाद के हसपुरा थाना के बाघक्कोल गांव में 2 व्यक्ति मारे गए. जहानाबाद में भी एक महिला और एक युवक मारे गए बिजली गिरने से.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से गिरने मरने वालों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना जाहिर की है और चार चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश भी दिया.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.