Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Rajgir 16 November :16 से 18 नवंबर 2024 तक नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर मे होने वाले Nalanda Gyan Kumbh नालंदा ज्ञानकुंभ को लेकर के नालंदा विश्वविद्यालय के मिनी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

Nalanda Gyan Kumbh

शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने वाला संगठन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, नालंदा बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 से 18 नवंबर 2024 को “नालंदा ज्ञानकुंभ” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विकसित भारत @2047 के सन्दर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषाओं के संदर्भ में अखिल भारतीय अकादमिक परिसंवाद का आयोजन किया गया है।

Nalanda Gyan Kumbh
Nalanda Gyan Kumbh नालंदा ज्ञानकुम्भ के आयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव श्री अतुल भाई कोठारी उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए

“Nalanda Gyan Kumbh” में पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों की सहभागिता प्रत्यक्ष रूप से रहने वाली है,जबकि देश के सभी प्रांतों से एक हजार से अधिक शिक्षाविद और 200 से अधिक शैक्षिक संस्थानों की सहभागिता रहने वाली है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक और नालंदा ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार ने बताया कि ज्ञानकुंभ के तीन हिस्से हैं। प्रतियोगिता , प्रदर्शनी और परिसंवाद।भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित तीन प्रकार की प्रतियोगिताएं निश्चित हुई हैं, जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों तथा विद्यालयों में नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता तथा शोधार्थियों के लिए शोध पत्र प्रतियोगिता हो रही है।देशभर से हजारों की संख्या में इन प्रतियोगिताओं में पंजीकरण हो रहा है। प्रथम पुरस्कार विजेता को इस प्रतियोगिता में 51000 रूपये की अधिकतम राशि और स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा ।

Advertisements
Nalanda Gyan Kumbh
Nalanda Gyan Kumbh

Nalanda Gyan Kumbh के आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष परमेंद्र कुमार वाजपेई कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने कहा कि इस ज्ञानकुम्भ में शैक्षिक नवाचारों से संबंधित सैकड़ों प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए है। जिसमें हजारों विद्यार्थी और शिक्षाविद सम्मिलित होंगे। साथ ही साथ नालंदा ज्ञानकुंभ का उदघाटन आज रविवार को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी करेंगे।जबकि विदेश मंत्रालय से विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्गरिटा जी,सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ अतुल कोठारी,आध्यात्मिक गुरु श्री गोविंद गिरि जी महाराज,बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा,वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ,भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव डॉ पंकज मित्तल,प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ वसंत शिंदे,अर्थशास्त्री प्रो वी के मल्होत्रा, प्रो आर सी सिन्हा,पद्मश्री चमुकृष्ण शास्त्री, प्रो आलोक चक्रवाल सहित लगभग सौ से अधिक कुलपतियों और निदेशकों के साथ साथ सैकड़ों शिक्षाविदों को निमंत्रित किया गया है।

नालंदा ज्ञानकुंभ में मुजफ्फरपुर से बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के माननीय कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय,कुलसचिव डॉ अपराजिता कृष्णा, प्रॉक्टर प्रो विनय शंकर राय, प्रो. राजीव कुमार एल. एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय, आर बी बी एम कॉलेज , मुजफ्फरपुर की प्राचार्य प्रो ममता रानी ,आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर से प्रो. अनिता सिंह, प्रो.प्रमोद कुमार, प्रो पंकज कुमार, प्रो शरदेंदु शेखर सहित लगभग एक दर्जन प्राचार्यों को निमंत्रित किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन के सचिव नालंदा विश्वविद्यालय के कुल सचिव रमेश प्रताप सिंह परिहार, प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा प्रोफेसर ममता रानी प्रोफेसर अरुण सिंह श्री आशुतोष कुमार डॉ आलोक सिंह उपस्थित थे।

आपको बता दें इसके पहले बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से होते हुए कलश यात्रा का स्वागत आज दोपहर राजगीर में किया गया.

Images from RDS College Muzaffarpur & RN College Hajipur

Nalanda Gyan Kumbh
RN College Hajipur
Nalanda Gyan Kumbh
RDS College Muzaffarpur
RDS College Muzaffarpur
RDS College Muzaffarpur
Nalanda Gyan Kumbh

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.