Bihar News
Advertisements

Patna 4 September : विशेष निगरानी इकाई पटना ने महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह और लिपिक संतोष कुमार को ₹20,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Special Surveillance Unit पटना

Special Surveillance Unit पटना ने महाराजगंज के डीसीएलआर और लिपिक को  रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

पटना की Special Surveillance Unit ने महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह और उनके लिपिक संतोष कुमार को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। डीसीएलआर राम रंजन सिंह ने एक परिवादी से ₹1.5 लाख की मांग की थी और पैसा न मिलने पर उस जमीन, जिसे अंचलाधिकारी ने परिवादी के नाम पर किया था, का मालिकाना हक विरोधी पार्टी को देने की धमकी दी थी।

Special Surveillance Unit

विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने इस मामले में कांड संख्या 3/24 धारा 7 PC Act के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों अभियुक्तों को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने दी।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.