Science College Sitamarhi में AEDP के तहत B.Com में ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू, मिलेगा ₹12 हजार स्टाइपेंड
August 12, 2026 | by Goltoo
Sitamarhi 12 August : सीतामढ़ी के राम सकल सिंह साइंस कॉलेज (Science College Sitamarhi)में AEDP के तहत B.Com ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू है। चार वर्षीय कोर्स में चौथे वर्ष ₹12 हजार स्टाइपेंड मिलेगा।
Science College Sitamarhi में AEDP के तहत B.Com में ऑन-स्पॉट नामांकन
सीतामढ़ी। डुमरा स्थित राम सकल सिंह साइंस कॉलेज (Science College Sitamarhi) में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के तहत बी.कॉम में ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीलिमा झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस कौशल आधारित स्नातक पाठ्यक्रम की जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी सीमित सीटों पर कॉलेज से संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं।
चार वर्षीय होगा AEDP-B.Com कोर्स
Science College Sitamarhi की ओर से बताया गया कि AEDP के तहत बी.कॉम पाठ्यक्रम चार वर्षीय होगा और इसे स्नातक डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को बी.कॉम की डिग्री प्रदान की जाएगी। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक अकादमिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

AEDP को एक कौशल आधारित स्नातक कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। कॉलेज के अनुसार, पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने का प्रावधान है। इससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस में मिलेगा प्रशिक्षण
AEDP-B.Com के तहत विद्यार्थियों को Retail Operations, Financial Services और Insurance जैसे क्षेत्रों से संबंधित व्यावहारिक एवं कौशल आधारित शिक्षा दी जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिग्री के साथ उद्योग एवं रोजगार क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, इस पाठ्यक्रम के संचालन के लिए लोक भवन और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से स्वीकृति प्राप्त है। इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन एवं पाठ्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए सीधे कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि सीटों की संख्या सीमित है।
विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में BRABU के शिक्षक-कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी आधे घंटे धरना-प्रदर्शन किया। https://t.co/sSfXUU5E63 #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/Vm81TVJyP0
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 12, 2026
BRABU के तीन कॉलेजों में स्वीकृति, जिले में साइंस कॉलेज एकमात्र
महत्वपूर्ण बात यह है कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तहत केवल तीन अंगीभूत कॉलेजों को AEDP संचालित करने की स्वीकृति मिली है। राम सकल सिंह साइंस कॉलेज के अनुसार, सीतामढ़ी जिले में यह एकमात्र कॉलेज है जहां इस पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को पारंपरिक बी.कॉम के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप आधारित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
बैठक में डॉ. मोहम्मद असगर, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. सोमेश गुंजन, डॉ. अरुण प्रसाद अमन, डॉ. रेखा शर्राफ, डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. अखिलेश कुमार, डॉ. राजीव रंजन, प्रो. राहुल कुमार सहित सहायक आलोक कुमार, नवनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, प्रीति एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all