Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में दो लूट की घटनाओं खासकर एक ही जगह पर होने से आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे

Muzaffarpur 4 September : मुजफ्फरपुर में बन रहे नए फोरलेन में मादापुर गांव के समीप आधे घंटे के अंदर जो लूट की घटनाएं घटने से सनसनी फैल गई. देर शाम मुजफ्फरपुर में बन रहे नए फोरलेन पर मादापुर गांव के समीप अपराधियों ने जमकर लूटपाट की. पुलिस की गश्ती की पोल खुल गई इस घटना से. मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में दो लूट की घटनाओं खासकर एक ही जगह पर होने से आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे. मादापुर चौबे लेन के पास सदर थाना में एक मौलवी से 2 बदमाशों ने बाइक लूट ली.

crim

मौलाना ने घटना को विस्तार पूर्वक बताया वह फोरलेन में मादापुर चौबे गांव के पास से जा रहे थे पीछे से उजले रंग की हाई स्पीड बाइक ओवरटेक कर पिस्टल सटाकर बाइक को गिरा दिया. मौलाना ने हल्ला करने की कोशिश की तो पिस्टल तान कर लुटेरों ने कहा शोर मचाओगे तो गोली मार दूंगा इसके बाद मौलाना चुप हो गए. उनकी वाइक लेकर लदौरा की तरफ चम्पत हो गए.

इस घटना के अभी आधे घंटे के बाद उसी जगह पर सुजीत कुमार नाम के व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दीया. सुजीत कुमार से मोबाइल और कैश लूट लिया गया. सिर पर चोट लगने के कारण खून से लथपथ हो गए और शिकायत करने पहुंचे सदर थाना. इसके बाद उन्हें सदर थाना ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. सुजीत कुमार निजी कंपनी में काम करने वाले देर शाम काम से लौट रहे थे, इसी बीच में बन रही नए फोरलेन पर लूट कीघटना हो गई.

Advertisements

यह इलाका सुनसान रहता है शाम के बाद से और कोई लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है, सड़क तो बन गई है तो लोग आने जाने लगे हैं, इस कारण अपराधियों की लूटपाट के लिए पसंदीदा जगह बनते जा रही है,पटना हाजीपुर के लिए बन रहा बन रहा नया बाईपास.

crime #crimenews #muzaffarpur #muzaffarpurloot

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.