Bihar News
Advertisements

नानपुर, सीतामढ़ी बिहार के प्रत्यक्ष कुमार झा ने बनाया है एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह .

Muzaffarpur 14 September : बिहार (नानपुर, सीतामढ़ी) के गांव से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तक प्रत्यक्ष का सफर।
नानपुर, सीतामढ़ी बिहार के प्रत्यक्ष कुमार झा ने बनाया है एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड । तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर आज मुंबई में अपना ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं।

Martial Arts & Fitness Studio


बिहार के प्रत्यक्ष कुमार झा ने अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडियाज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है. यह रिकॉर्ड उन्होंने सबसे ज्यादा कराटे किक मार कर बनाया. इस रिकॉर्ड में उन्होंने एक पैर पर बैलेंस कर के ओर दूसरे पैर से 30 सेकण्ड में 56 किक मार कर इस रिकॉर्ड को हासिल किया.

Pratyaksh With Tiger Shroff

प्रत्यक्ष 2011 में मार्शल आर्ट नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बने. 2012 में अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर पॉल पैरी से ट्रेनिंग मिला. 2014 में कराटे की ब्लैक बेल्ट में प्रथम स्थान. प्रत्यक्ष कई बॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्री और मॉडल को भी ले मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं. बहुत सारे सेलिब्रिटी के बच्चों को भी ट्रेनिंग दी है. बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी स्टार सनी लियोन सोनू सूद अब्बास मस्तान के बच्चे प्रत्यक्ष की मार्शल आर्ट एकेडमी में ही ट्रेनिंग ले रहे हैं.

Advertisements
प्रत्यक्ष शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दे चुके हैं

प्रत्यक्ष की मार्शल आर्ट एकेडमी (Martial Arts & Fitness Studio) मुंबई के अंधेरी में है. अंधेरी में स्थित इस ट्रेनिंग एकेडमी में बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के बच्चे भी आते हैं. प्रत्यक्ष शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दे चुके हैं. प्रत्यक्ष की यात्रा 2009 में मार्शल आर्ट सीखने से शुरू हुई थी.लम्बी यात्रा के बाद 2022 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान पाया . प्रत्यक्ष एक टीवी रियलिटी शो में भी जल्द नजर आएंगे.

मनीष कुमार संयुक्त सचिव तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के साथ प्रत्यक्ष

मनीष कुमार संयुक्त सचिव तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय मुजफ्फरपुर बिहार ने बहुत -बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की ।

#pratyakshjha #martialart #martialartguru

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।