National News
Advertisements

Kanpur 17 September : कानपुर के करेंसी चेस्ट में 42 लाख सड़ गए. कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 42 लाख रुपए पानी में सड़ गए.पीएनबी बैंक करेंसी चेस्ट की उदासीनता के कारण कानपुर के पांडू नगर के पंजाब नेशनल बैंक के शाखा में करंसी चेस्ट में 42 लाख के नोट पानी में सड़ गए.

Twitter image of Kanpur Pandunagar PNB Branch


जुलाई महीने में बक्से में 42 लाख रुपए रखे गए थे. किसी कारणवश पानी बक्से में चला गया. आरबीआई के अफसरों ने जुलाई में शाखा का निरीक्षण किया था. जुलाई के अंतिम सप्ताह में कानपुर के पीएनबी के करेंसी चेस्ट का निरीक्षण किया था आरबीआई के अफसरों ने. 1474500 रुपए का कम पाया गया था करेंसी चेस्ट में. अधिकतम और न्यूनतम रुपयों में 10 लाख का अंतर होने की रिपोर्ट अफसरों ने दी थी. ₹10 के 79 बंडल ₹20 के 49 मंडल के खराब होने की भी रिपोर्ट दी थी. पूरी छानबीन के बाद गिनती कराने पर ₹42 लाख करेंसी नोट पानी में सड़ गए.

करंसी चेस्ट में काम करने के तौर-तरीकों पर भी उठने लगे हैं. करेंसी चेस्ट में रूपये तिजोरी में रखे जाते हैं रूपये. जबकि बक्से में भरकर इसे रखा गया. पंजाब नेशनल बैंक अंडरग्राउंड करेंसी चेस्ट होने के कारण कहीं से पानी का सीलन हुआ और पानी बक्से में चला गया. जिस वजह से पीएनबी पांडू नगर शाखा के इन बक्सों में रुपए सड़ गए.

Advertisements

करेंसी चेस्ट के नए इंचार्ज पवन चोपड़ा ने जानकारी दी कि मैं हाल में आया हूँ. इस मामले का खुलासा होने पर व वरिष्ठ प्रबंधक करेंसी चेस्ट देवशंकर सहित चार अफसरों को निलंबित कर दिया गया है.

#pnb #currencychest #hindinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.