www.goltoo.in

Begusarai firing नेशनल हाईवे फायरिंग में 4 अपराधियों को हिरासत में लिया

September 16, 2022 | by Goltoo

bgs_2

बिहार के बेगूसराय में चार अपराधियों ने मिलकर 30 किलोमीटर दूरी तक लगातार हाईवे पर फायरिंग की थी. जिसमें 11 लोगों को गोली लगी थी.

Begusarai 16 September : बेगूसराय में हुए लोमहर्षक नेशनल हाईवे फायरिंग में चार अपराधियों को हिरासत में लिया गया है. बिहार के बेगूसराय में चार अपराधियों ने मिलकर 30 किलोमीटर दूरी तक लगातार हाईवे पर फायरिंग की थी. जिसमें 11 लोगों को गोली लगी थी. एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

घटना के 2 दिन बाद बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर अहम जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि इसमें और भी लोग शामिल है. सभी फायरिंग करने वालों के साथ संपर्क में थे जांच चल रही है. उसने पुलिस ने केशव कुमार, युवराज, चुनचुन और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है. चुनचुन केशव बाइक चला रहे थे और युवराज और केशव गोली चला रहे थे. सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई है.

CCTV footage of Firing in Begusarai

बेगूसराय समस्तीपुर पटना खगड़िया जमुई लखीसराय जिलों में छापेमारी के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है. हिरासत में लिए गए चारों पुराने अपराधी हैं. इनके अपराधिक रिकॉर्ड है. आपको बता दें कि उसने इस से फायरिंग में 13 सितंबर की शाम 4:00 बजे बेगूसराय में 11 लोगों को नेशनल हाईवे पर गोली मारी गई थी. एक व्यक्ति चन्दन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी.

फायरिंग करने वाले पांच थाना से गुजरे थे.फायरिंग पांच से सात जगहों पर की गई थी. चार अपराधी दो बाइक पर सवार थे और दो पीछे बैठा व्यक्ति जिसे चाहा, मन कर रहा था गोली मार दे रहा था. पांच स्थानों से होकर गुजरा था यह चारों अपराधी फायरिंग करते हुए पर पुलिस अलर्ट एंड नहीं दे पाई कोई गश्ती नजर नहीं आई. 30 किलोमीटर के दुरी में पुलिस की गश्ती नहीं थी हाईवे पर. पुलिस के काम करने ऊपर करने के तौर-तरीकों पर बराबर सवाल उठते रहे हैं.

#begusarai #begusarainews #begusaraifiring

RELATED POSTS

View all

view all