Headlines

Muzaffarpur Crime News मुजफ्फरपुर में लापता युवक की दर्दनाक मौत, काट डाला अंग अंग

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 17 September : मुजफ्फरपुर में लापता युवक की दर्दनाक मौत काट डाला अंग अंग. मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के मारकन गांव के जोगेश्वर राम के पुत्र 27 वर्षीय सुजीत कुमार, जो 5 दिनों से लापता था, का शव एक स्कूल के पीछे मिला है. मृतक 11 सितंबर से लापता था .उसका शव 16 सितम्बर को एक स्कूल कैंपस के पीछे मिला.

Shaheed Diwas

सुजीत के मौत की कहानी, पिता ने बताया – 4 महीने पहले मोहम्मद इदरीश का बेटा अरमान सूरत ले गया था मजदूरी कराने कपड़े की फैक्ट्री में पैसे. नहीं मिलने के कारण वापस घर आ गया था. मजदूरी के पैसे भी नहीं मिले थे पर अरमान ने कहा था घर जाओ मैं आकर दे दूंगा. अरमान भी अपने गांव आया था और सुजीत ने पैसे की मांग की तो विवाद बढ़ गया.

मृतक के पिता ने बताया कि 2 दिन में उठाने की धमकी दी थी, 2 दिन में उठवा लेंगे. उसके अगले दिन 11 सितंबर से सुजीत गायब था. अरमान पर शक होने पर छोटा भाई राजीव अरमान से जानकारी लेने गया पर जमकर बहस हुई. आरोपी ने भगा दिया था. पांच दिनों बाद एक स्कूल के पीछे कई टुकड़ों में बटा सुजीत का शव बरामद हुआ. शव से दुर्गंध भी आ रही थी और सड़ने भी लगा था.

उसे इस तरह से काटा गया था कि देखने वालों की रूह भी कांप गई. लगभग सभी अंगों को तेज धारदार हथियार से काटा गया था. इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में तनाव व्याप्त है. पुलिस छानबीन कर रही है.

#crime #crimnews #sakranews #muzaffarpur