www.goltoo.in

Mohali Viral Video चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी शिमला से गिरफ्तार

September 18, 2022 | by Goltoo

kjndksnfs1663480732_1663481153

पंजाब के मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 से ज्यादा छात्रों के नहाने का वीडियो वायरल करने के आरोप में सनी नाम के युवक को शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Mohali 18 September : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड का आरोपी शिमला से गिरफ्तार. पंजाब के मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 से ज्यादा छात्रों के नहाने का वीडियो वायरल करने के आरोप में सनी नाम के युवक को शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस कांड में आरोपी लड़की जो उसी हॉस्टल में रहने वाली है भी उसी शहर की है जहां का सनी है. शिमला के रोहरु का रहने वाला है दोनों आरोपी. आरोपी लड़की और वायरल करने वाला सनी दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं और रोहरु शिमला के रहने वाले हैं.

Accused arrested in Shimla Twitter image


आज दिनभर मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन का दौर रहा. छात्रों ने विश्व यूनिवर्सिटी प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की और ऑफिस का घेराव किया पंजाब के अन्य यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कैंपस पहुंचकर प्रदर्शन किया.

अन्य यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कैंपस पहुंचकर प्रदर्शन किया Twitter image


सभी लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है. आरोपी लड़की ने वीडियो भेज कर डिलीट कर दिया गया था. जिस से एसपी इंकार कर रहे थे. चंडीगढ़ पुलिस चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पुलिस तैनात है. इसी बीच हॉस्टल के गेट पर भी ताला लगा दिया गया है. एसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर जांच के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केंपस पहुंच गए हैं.

पुलिस का कहना है कि छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ है और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हुई है. इस बात को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र अलग गुस्से में है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं. पंजाब की आप सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं.

अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की सभी क्लासेस को रद्द कर दिया गया है. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अगले 2 दिन के लिए नॉन टीचिंग डे रहेगा. इससे पहले कल रात 2:00 बजे के बाद हंगामा हुआ, जिसमें 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने की वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया. 8 छात्रों के आत्महत्या की खबर से यूनिवर्सिटी ने इनकार किया जिसमें बताया गया था एक की हालत नाजुक है और उनके परिजनों को बुला लिया गया है.

#cu #mohali #chandigarhuniversity #viralvideo

RELATED POSTS

View all

view all